Rajat Dalal के साथ तोड़ा उनके अपनों ने रिश्ता, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

Rajat Dalal News: बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल की लाइफ में एक और हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है, उनकी बहनों ने किया उनको अनफॉलो;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-08 11:00 IST

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Sisters Unfollow Him On Instagram (Image Credit-Social Media) 

Rajat Dalal News: बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी बिग बॉस 18 में होने वाले ड्रामे खत्म नहीं हुए है। जहाँ बिग बॉस 18 में जाने के बाद से रजत दलाल की दर्शकों के नजरों में एक अलग छवि बन गई है। जहाँ लोग पहले रजत दलाल (Rajat Dalal) को उनके विवादों की वजह से जानते थे। अब वहीं रजत दलाल को लोग एक अलग अंदाज की वजह से जानते हैं। रजत दलाल ने बिग बॉस 18 में बहुत से रिश्ते बनाए थे। जिसमें से उनके कुछ रिश्ते बिग बॉस 18 में ही टूट गए तो वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी है जो बिग बॉस 18 के बाहर आने के बाद टूट गए। रजत दलाल (Rajat Dalal) ने जिन कंटेस्टेंट के लिए बिग बॉस 18 में शुरूआत से लेकर आखिरी तक खेला था, उन्होंने बाहर आते ही रजत दलाल से रिश्ता तोड़ लिया। 

रजत दलाल को उनकी बहनों ने किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो (Rajat Dalal Unfollow By His Sisters On Instagram)-

रजत दलाल के बिग बॉस 18 के बाहर निकलते ही उनकी बहनों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया है। बता दे कि रजत दलाल ने बिग बॉस 18 के घर में कई सारे रिश्ते बनाए थे। जिसमें सबसे ज्यादा यदि कोई रिश्ता दर्शकों को पसंद आया तो वो था। रजत दलाल और ईशा सिंह का रिश्ता इसके अलावा रजत दलाल ने बिग बॉस 18 में अन्य रिश्ते भी बनाए थे। कशिश कपूर, एडिन रोज और सारा आरफिन खान से इन चारों को वो अपनी बहन मानते थे। और शो के अंत तक उन्होंने ये रिश्ता निभाया। लेकिन लगता है अब शो के बाहर आते ही उनका ये रिश्ता टूट गया है। 

बता दे कि रजत दलाल(Rajat Dalal) को ईशा सिंह, एडिन रोज, सारा आरफिन और कशिश कपूर ने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब इसके पीछे की वजह क्या है ये तो अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रजत दलाल का इतना मजबूत रिश्ता बाहर आते ही टूट गया। ईशा सिंह की बात करें तो रजत दलाल ने एल्विश यादव के पॉडकॉस्ट में ईशा सिंह के बारे में कुछ ऐसा कहा था। जिसकी वजह से शायद इनके रिश्तों में दूरियाँ बढ़ी हो। 

रजत दलाल ने ईशा सिंह को एक ऐसी लड़की कहा था। जिससे शादी के बाद लोग घर का काम कराते हैं। इसपर रजत दलाल ट्रोल भी हुए थे। लेकिन बाद में उन्होंने कहा था कि उन्होंने इसलिए कहा था क्योंकि उनको रोस्ट करने को कहा गया था। 


 

Tags:    

Similar News