Big Boss 17: बिग बॉस के घर में लाखों रुपए कमा रहे हैं ये सितारे, जानें किसे मिल रहा कितना अमाउंट

Big Boss 17: बिग बॉस के घर में इस बार कई सितारों को देखा जा रहा है। ये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इन्हें शो में कितने रुपए दिए दिए जा रहे हैं।

Update: 2023-11-11 01:45 GMT

big boss 17 contestants 

Big Boss 17 : बिग बॉस सीजन 17 में कई सितारे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शो में टेलीविजन के कलाकारों के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन और बाइकर राइडर जैसे लोग भी शामिल हुए हैं। यह सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सितारे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिग बॉस से भरपूर फीस भी ले रहे हैं। चलिए आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देते हैं। बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी समेत कई सारे सितारों को देखा जा रहा है। हर वीकेंड के लिए सलमान खान को भी यहां पर आते हुए देखा जाता है और वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखाई देते हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान को वीकेंड का वार पर आने के लिए 25 करोड रुपए की भारी भरकम रकम दी जाती है।

अंकिता लोखंडे, मुन्नवर फारूकी

अंकिता लोखंडे बिग बॉस की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। एक्ट्रेस को अपने शो पवित्र रिश्ता से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी और उसके बाद वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई। अब बिग बॉस के घर में उन्हें दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर सप्ताह 12 लाख रुपए की भारी भरकम रकम दी जा रही है। मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया सेंसेशन होने के साथ-साथ स्टैंड अप कॉमेडियन भी है और कुछ समय पहले ही उन्होंने रियलिटी शो लॉकअप जीता है। बिग बॉस का ऑफर उन्हें पिछले सीजन में भी दिया गया था लेकिन अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से वह यह नहीं कर पाए। इस बार उन्हें शो के लिए 7 से 8 लाख रुपए हर हफ्ते दिए जा रहे हैं।

नील भट्ट ,ऐश्वर्या शर्मा

नील भट्ट को टेलीविजन के शो गुम है किसी के प्यार से खूब चर्चा मिली थी। इस शो में उन्हें अपनी पत्नी एश्वर्या शर्मा के साथ देखा जा रहा है। यहां पर उन्हें हर हफ्ते 7 से 8 लाख रुपए की रकम दी जा रही है। नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को गम है किसी के प्यार में पाखी का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा था। ऐश्वर्या का नाम बिग बॉस की हाईएस्ट पैड कंटेस्टेंट में शामिल है और उन्हें शो के लिए 11 से 12 लाख रुपए हर हफ्ते दिए जा रहे हैं।

मन्नारा, अभिषेक कुमार

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा को भी बिग बॉस में देखा जा रहा है। उनकी चुलबुली पर्सनैलिटी दर्शकों को पसंद आ रही हैं। साउथ की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को हर हफ्ते 10 लाख रुपए फीस दी जा रही है। अभिषेक कुमार ने जब से घर में एंट्री की है उन्हें तब से लगातार लड़ाई झगड़ा करते हुए देखा जा रहा है। उन्हें शो में हर हफ्ते 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।

जिगना वोरा, ईशा मालवीय

पूर्व क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा को भी बिग बॉस के घर में देखा जा रहा है। 9 महीने तक जेल की सजा काटने के बाद बिग बॉस के घर में होने काफी खुलकर बोलते हुए देखा जा रहा है। उन्हें हर हफ्ते 7.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। शो उड़ारिया में जैस्मिन की भूमिका निभाने के बाद ईशा मालवीय ने घर-घर में पहचान बनाई है। वह बिग बॉस की चर्चित प्रतियोगियों में से एक हैं। हर हफ्ते उन्हें 7.5 लाख दिए जाते हैं।

Tags:    

Similar News