Big Boss Marathi 5: टास्क के दौरान निक्की तंबोली की इज्जत हुई शर्मशार, उतारे गए एक्ट्रेस के कपड़े

Bigg Boss Marathi 5 Update: एक टास्क के दौरान निक्की तंबोली के साथ बिग बॉस के घर में ऐसा कुछ हुआ, जो बेहद शर्मनाक रहा।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-13 13:55 IST

Bigg Boss Marathi 5 Update (Photo- Social Media)

Bigg Boss Marathi Season 5: अभिनेत्री निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी सीजन 5 में नजर आ रहीं हैं, वे जब से बिग बॉस मराठी का हिस्सा बनीं हुईं हैं, तभी से खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बिग बॉस मराठी में भी निक्की तंबोली के गेम को दर्शक बेहद पसंद कर रहें हैं, हालांकि वीकेंड के वॉर पर वे शो के होस्ट रितेश देशमुख से डांट भी खाती रहती हैं। बता दें कि निक्की तंबोली को बिग बॉस मराठी 5 का एक मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक टास्क के दौरान निक्की तंबोली के साथ बिग बॉस के घर में ऐसा कुछ हुआ, जो बेहद शर्मनाक रहा। जी हां! आइए बताते हैं।

निक्की तंबोली के उतारे गए कपड़े (Bigg Boss Marathi 5 Update)

निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी सीजन 5 में अपना पूरा 100% दे रहीं हैं, उन्हें जिस तरह बिग बॉस हिंदी में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, उससे भी अधिक प्यार बिग बॉस मराठी में मिल रहा है। निक्की तंबोली की आए दिन चर्चा हो रही है, हालांकि कुछ लोग उनके गेम को पसंद नहीं कर रहें हैं, लेकिन फैंस द्वारा निक्की को फुल सपोर्ट मिल रहा है। इसी बीच बिग बॉस मराठी के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं, जिसे देख यूजर्स शॉक्ड रह गए हैं।


दरअसल एक टास्क के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली संग ऐसा बर्ताव करते दिखाई दिए, जिसे देख आपको भी गुस्सा आ जायेगा। जी हां! वे टास्क करने में इतने मगन हो गए थे कि उन्हें निक्की की इज्जत का खयाल ही नहीं रहा, वे निक्की का टॉप उतारने लगे। तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि कुछ खिलाड़ी निक्की तंबोली के टॉप को ऑलमोस्ट रिमूव ही कर चुके हैं। यहां देखें सामने आईं तस्वीरें -

दर्शक जता रहें नाराजगी (Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi Season 5)

निक्की तंबोली के साथ हुई इस तरह की हरकत देख दर्शकों का खून खौल उठा है, वे कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहें हैं, साथ ही रितेश देशमुख को भी टैग कर रहें हैं, ताकी रितेश वीकेंड के वॉर पर इस मुद्दे पर कोई स्ट्रिक्ट एक्शन लें। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "रितेश देशमुख बहुत हो गया, निक्की को न्याय मिलना चाहिए, आर्या को बाहर निकालो।" दूसरे ने लिखा, "स्ट्रिक्ट एक्शन लेना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "रितेश देशमुख ये देखो.. तुम्हारे शो में लड़कियों को ऐसे ही इज्जत दी जाती है।"

Tags:    

Similar News