Nikki Tamboli बनीं Bigg Boss Marathi 5 की पहली फाइनलिस्ट, क्या बनेंगी इस सीजन की विनर

Bigg Boss Marathi Season 5: बिग बॉस मराठी सीजन 5 (Bigg Boss Marathi 5 First Finalist) को उसका पहला फाइनलिस्ट खिलाड़ी मिल चुका है|

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-01 10:42 IST

Bigg Boss Marathi Season 5

Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi Season 5: बिग बॉस मराठी सीजन 5 जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है, शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, बस कुछ ही दिनों के बाद पता चल जाएगा कि बिग बॉस मराठी सीजन 5 की ट्रॉफी किसके हाथ लगी है। वहीं इसी बीच बिग बॉस मराठी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल बिग बॉस मराठी सीजन 5 (Bigg Boss Marathi 5 First Finalist) को उसका पहला फाइनलिस्ट खिलाड़ी मिल चुका है, जी हां! जो खिलाड़ी बिग बॉस मराठी 5 का पहला फाइनलिस्ट बना है उसका नाम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi) है।

निक्की तंबोली पहुंचीं फिनाले में (Bigg Boss Marathi Season 5)

बिग बॉस मराठी का पांचवां सीजन (Bigg Boss Marathi Grand Finale) अपने अंतिम पड़ाव पर है, दर्शकों की निगाहें टीवी पर टिकी हुईं हैं कि किस खिलाड़ी के हाथ बिग बॉस की ट्रॉफी लगेगी, वहीं अब बिग बॉस मराठी 5 के पहले फाइनलिस्ट का नाम सामने आ चुका है, निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी सीजन 5 की पहली फाइनलिस्ट बन चुकीं हैं, उन्हें बिग बॉस का टिकट टू फिनाले मिल चुका है। निक्की तंबोली के फैंस यह खबर सुन बेहद खुश हैं और उन्हें जमकर बधाई दे रहें हैं।

Full View

क्या बिग बॉस मराठी की विनर बन पाएंगी निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi Season 5 Winner)

निक्की तंबोली ने जब से बिग बॉस मराठी (Bigg Boss Marathi Season 5) के घर में एंट्री की है, पहले ही दिन से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी, और आज तक वे अपने गेम के चलते लाइमलाइट में बनीं हुई हैं। निक्की तंबोली को शो के होस्ट रितेश देशमुख से कई बार फटकार भी मिली, लेकिन इसके बावजूद भी उनका गेम मजबूत रहा, उन्होंने मजबूती से शो में अपना पक्ष रखा। जहां निक्की तंबोली के फैंस को पूरा भरोसा है कि निक्की ही इस सीजन की ट्रॉफी लेकर जाएंगी, वहीं बहुत से दर्शकों का कहना है कि निक्की ये शो नहीं जीतनी चाहिए, फिलहाल शो बेहद दिलचस्प मोड़ पर है, अब देखना होगा कि निक्की के अलावा किन खिलाड़ियों को बिग बॉस मराठी सीजन 5 (Bigg Boss Marathi 5 Finalist) के फाइनलिस्ट में जगह मिलती है।

Tags:    

Similar News