Pregnency Before Marriage: ये 10 अभिनेत्रियां शादी से पहले ही बनी मां, ट्विंकल खन्ना भी हैं इस लिस्ट में शामिल

Pregnency Before Marriage: बॉलीवुड जगत में रिश्तों का कोई मोल नहीं होता। यहां कब कोई नया रिश्ता बन जाए व पुराना रिश्तों टूट जाए कुछ कहना मुश्किल है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-30 07:22 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

Pregnency Before Marriage: बॉलीवुड जगत में रिश्तों का कोई मोल नहीं होता। यहां कब कोई नया रिश्ता बन जाए व पुराना रिश्तों टूट जाए कुछ कहना मुश्किल है। आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो शादी से पहले ही मां बन गई। और राज को राज की तरह छीपाने की कई कोशिश भी की। तो चलिए जानते हैं ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में..

अभिनेत्री महिमा चौधरी ( Mahima Chaudhary)

महिमा चौधरी ( फोटो सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री महिमा चौधरी है। कहा जाता है कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2006 में अपने बॉयफ्रेंड बॉबी मुखर्जी से शादी की। लेकिन इनकी यह शादी कुछ साल बाद टूट गई।

'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (freida pinto)

फ्रीडा पिंटो ( फोटो सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में आती है 'स्लमडॉग मिलेनियर' (Slumdog Millionaire) फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto)। फ्रीडा की अभी शादी नहीं हुई है लेकिन वह मां बनन जा रही है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर शेयर की। बता दें कि फ्रीडा अपने मंगेतर कॉरी ट्रैन (Cory Tran) के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं।

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)

ट्विंकल खन्ना ( फोटो सोशल मीडिया)

बता दें कि एक खबर के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इस बात को लेकर खूब सुर्खियों में थी। जिसके बाद पिता राजेश खन्ना ने उनकी शादी अक्षय कुमार से करवा दी।

नेहा धूपिया (Neha Dhupia)

 नेहा धूपिया ( फोटो सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में नेहा धूपिया भी शुमार हैं। नेहा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अंगदा बेदी से साल 2018 में शादी की। यह बात तब पता चली जब नेहा शादी क 6 महीने बाद ही मां बनी।

श्रीदेवी (Sridevi)

श्रीदेवी और बोनी ( फोटो सोशल मीडिया)

बताया जाता है कि श्रीदेवी फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर के नजदीक आ गई थी। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। फिर दोनों ने शादी कर ली। इस बात की पुष्टि तब हुई जब श्रीदेवी शादी के बाद बेटी जाह्नवी को जन्म दी। सबसे अहम बात यह है कि बोनी पहले से ही शादीशूदा थे। और दो बच्चों के पिता भी थे। जिनका नाम अर्जून और अंशुला कपूर है। फिलहाल अर्जून हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।

कोंकणा सेन (Konkona Sen)

कोंकणा सेन ( फोटो सोशल मीडिया)

बता दें कि फिल्म पेज3 फेम एक्ट्रेस कोंकणा सेन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से शादी की।

सेलीना जेटली (SenCelina Jaitley)

 सेलिना जेटली ( फोटो सोशल मीडिया)

फिल्म हनी है तो बनी है की अभिनेत्री सेलिना जेटली शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने आनन फानन से अपनी बॉयफ्रेंड पीटर हाग से शादी की। और दो जुड़वा बेटे हुआ।

नीना गुप्ता (Neena Gupta)

नीना गुप्ता ( फोटो सोशल मीडिया)

80 दशक के मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सर विव‌ियन रिचर्ड्स के साथ नजदीकियां बढ़ी। जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। जिनकी एक बेटी है मसाबा। यह बात नीना ने खुद कही थी।

स्मिता पाटिल (Smita Patil)

 स्मिता पाटिल और  राज बब्बर ( फोटो सोशल मीडिया)

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। स्मिता बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर की बेटे की मां बन गई। जिनका एक बेटा है प्रतीक बब्बर।

अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)

अमृता अरोड़ा ( फोटो सोशल मीडिया)

फिल्म आवारा पागल दीवाना की फेम एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन शकील लद्दाक से शादी की।

Tags:    

Similar News