Animal First Look देख फैंस से मिला ऐसा रिएक्शन, जानें रणबीर कपूर की बाकी फिल्मों से कैसे अलग है ये मूवी

Animal First Look: लंबे समय से चर्चा में रही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रणबीर का अलग अंदाज देखने को मिला है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-01 10:46 GMT

Ranbir Kapoor Animal Look (Image: Social Media)

Animal First Look: लंबे समय से चर्चा में रही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में रणबीर का अब तक का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला है। रणबीर के इस लुक ने फैंस को भी चौंका दिया है। दरअसल फैंस को एनिमल मूवी का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में रणबीर का यह लुक फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी दिखेंगी।

रश्मिका और अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्टर

दरअसल एनिमल मूवी (Animal Movie) का पोस्टर सामने आते ही फैंस का रिएक्शन देखने को मिला है। रणबीर कपूर का एनिमल मूवी का यह लुक (Animal Movie Look) अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही थी। सुनने में यह भी आया था कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को कास्ट किया गया था लेकिन शूटिंग के लिए परिणीति के पास समय ना होने से उनकी जगह रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। दरअसल परिणीति ने इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक (Biopic) में काम करने के लिए इस फिल्म को छोड़ दिया था। एनिमल में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार (Bollywood Superstar) अनिल कपूर, रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे।

रणबीर का दिखा सबसे अलग अंदाज

एनिमल मूवी के फर्स्ट लुक में रणबीर काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं।



इस पोस्टर (Animal Movie Poster) में रणबीर व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं और उनके शर्ट पर खून लगा हुआ है। वहीं रणबीर ने अपनी बाहों में कुल्हाड़ी पकड़ रखा है जिसपर खून लगा हुआ है और अपने दोनों हाथों से सिगरेट जलाते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर के चेहरे पर भी खून लगा हुआ नजर आ रहा है। रणबीर इस लुक में काफी एग्रेसिव नजर आ रहे हैं।

पहली बार निभाएंगे नेगेटिव भूमिका

बता दें एनिमल फिल्म में रणबीर एक गैंग्स्टर के किरदार में दिखेंगे। इसके साथ ही रणबीर पहली बार नेगेटिव भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल खुद एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि वह कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे उनके प्रशंसक हैरान हो जाएंगे। कोई उनसे इस तरह के किरदार की उम्मीद भी नहीं किया होगा। बता दे एनिमल फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज (T-Series) ने किया है। साथ ही इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म की बात करें तो फिल्म सभी किरदारों के बीच के असहज रिश्तों की कहानी है। इनसे जूझते हुए आखिर में कैसे फिल्म का मुख्य किरदार स्वभाव में जानवर (एनिमल) जैसा बन जाता है। इसपर बेस्ड कहानी है। फैंस को रणबीर के इस फिल्म का इंतजार अब बेसब्री से है।

फैंस से मिल रहा ऐसा रिएक्शन

दरअसल फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को देख फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस जहां रणबीर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई कुछ तो उन्हें साउथ जैसे कैरेक्टर्स को अपनाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि- 'आप सभी किरदारों को अल्लू अर्जुन जैसा क्यों दिखाने की कोशिश कर रहे हो?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि- ये KGF का रीमेक तो नहीं है?' वहीं एक और फैन ने लिखा- 'बड़ा धमाका होने वाला है, शानदार।' रणबीर कपूर के एक फैन ने लिखा- मैं इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' 

 



Tags:    

Similar News