Bollywood Female Spy Movies: अल्फा ही नहीं, इन फिल्मों में भी अभिनेत्रियां बनीं खतरनाक जासूस
Bollywood Female Spy Movies: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा पहली फीमेल स्पाई फिल्म नहीं है, चलिए बॉलीवुड की दमदार फीमेल स्पाई फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
Bollywood Female Spy Movies
Bollywood Female Spy Movies: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, ट्रेलर को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की जा रही है। बता दें कि अल्फा एक फीमेल स्पाई फिल्म होने वाली है, ऐसे में दर्शक फिल्म को लेकर एक्साइटेड भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्फा पहली फीमेल स्पाई फिल्म नहीं है, इससे पहले भी बॉलीवुड में फीमेल स्पाई फिल्में बन चुकीं हैं, आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में।
बॉलीवुड की फीमेल स्पाई फिल्में
बॉलीवुड में अधिकतर मेल सेंट्रिक फिल्में ही बनती हैं, हालांकि वहीं कुछ गिनी चुनी ऐसी फिल्में भी हैं जो फीमेल सेंट्रिक है। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म अल्फा एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है, जिस वजह से फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ रहा है, चलिए जानते हैं कि अल्फा से पहले कौन सी फीमेल स्पाई फिल्में आ चुकीं हैं-
कहानी
कहानी 2012 में रिलीज हुई एक थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें विद्या बालन लीड रोल में थीं। फ़िल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। फिल्म में विद्या बालन एक गर्भवती महिला के रोल में नजर आतीं हैं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। विद्या बालन की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लंदन कॉन्फिडेंशियल
लंदन कॉन्फिडेंशियल 2020 में आई एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मौनी रॉय लीड रोल में थीं। मौनी रॉय ने फिल्म में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है, जिनका नाम 'उमा' था। इस फिल्म को भी काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर देख सकते हैं।
खुफिया
खुफिया साल 2023 में रिलीज हुई एक भारतीय हिंदी भाषा की जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में तब्बू लीड रोल में थीं, उन्होंने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लाहौर कॉन्फिडेंशियल
लाहौर कॉन्फिडेंशियल 2021 में रिलीज़ हुई एक की जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफार्म Zee 5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और करिश्मा तन्ना मुख्य किरदारों में थीं। ऋचा चड्ढा ने फिल्म में एक भारतीय RAW एजेंट की मुख्य भूमिका निभाई थी।
राजी
2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म राजी भी एक स्पाई फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक अंडरकवर रॉ एजेंट का रोल अदा किया था, उनके किरदार का नाम सहमत खान था। फिल्म की खूब सराहना की गई थी।
नाम शबाना
2017 में रिलीज हुई फिल्म नाम शबाना भी स्पाई फिल्म थी, जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में थीं, इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू भारतीय खुफिया एजेंसी (RAW) की एक अंडरकवर सीक्रेट एजेंट के रूप में नजर आई थी।
कोड नेम तिरंगा
परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा 2022 में आई थी। इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता द्वारा किया गया था। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की एक एजेंट के किरदार में नजर आईं थीं, उनके किरदार का नाम दुर्गा सिंह था।
धाकड़
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भी एक स्पाई फीमेल लीड फिल्म है, जो 2022 में आई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एजेंट अग्नि का रोल निभाया था। हालांकि फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। फिल्म की रजनीश घई ने डायरेक्ट किया था, फिल्म जी 5 पर उपलब्ध है ।
मिसेज अंडरकवर
मिसेज अंडरकवर राधिका आप्टे की फिल्म है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अनुश्री मेहता द्वारा किया गया है, जो एक स्पाई फिल्म है। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने दुर्गा नाम की एक साधारण भारतीय गृहिणी (हाउसवाइफ) का किरदार निभाया है, जो असल में एक अंडरकवर एजेंट रहती है। फिल्म जी5 पर मौजूद है।