Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update:अपने मंसूबों में कामयाब होगा रेयांश, हाथ मलती रह जाएगी तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त हंगामा होने वाला है, आइए जानते हैं।

Update:2026-06-17 19:15 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जब से शुरू हुआ है, तभी से चर्चाओं में बना हुआ है, हालांकि इस बीच शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, रेयांश ने शांति निकेतन में ऐसा बवंडर मचाया हुआ है कि तुलसी की आंखों के सामने उसका पूरा परिवार टूट रहा है, इतना ही नहीं! अपकमिंग एपिसोड और अधिक दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि रेयांश की वजह से पूरा पासा पलटने वाला है और कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके बारे में दर्शक सोच भी नहीं सकते।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपकमिंग

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के हाल ही के एपिसोड में पार्थ और वैष्णवी की सगाई का जश्न मनाते दिखाया गया, पार्थ और वैष्णवी की सगाई तो हो जाती है, लेकिन रेयांश ऐसा चक्रव्यूह रचता है, जिससे दोनों के रिश्ते में इतनी गलतफहमी हो जाती है कि दोनों की सगाई टूट जाती है। पार्थ और वैष्णवी की सगाई टूट चुकी है, रेयांश ने ऐसा जाल बिछाया, जिसमें पार्थ फंसता चला गया, और उसने वैष्णवी कि बहुत भला बुरा कहा, पार्थ गुस्से में अपनी सारी हदें भूल गया, जिसके बाद तुलसी ने पार्थ को जोरदार तमाचा जड़ा, और फिर घर में खूब ड्रामा हुआ।

Full View

वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि तुलसी वैष्णवी और रेयांश की शादी की घोषणा करेगी, रेयांश तुलसी और उसके परिवार के साथ ऐसा खेल खेल रहा है कि सब उसी के बनाए रास्ते पर चल रहें हैं, तुलसी रेयांश पर आँख बंद कर भरोसा कर बैठी है, उसे कानों कान खबर नहीं है कि रेयांश ही है, जिसकी वजह से उसका पूरा घर बिखर रहा है, रिश्तों में कड़वाहट आ रही है। यहां तक कि दामिनी और नंदिनी का रिश्ता भी खराब हो गया है, दोनों के बीच आने वाले एपिसोड में अच्छी खासी लड़ाई देखने को मिलेगी, यहां तक कि दामिनी और नंदिनी दोनों एक दूसरे को थप्पड़ जड़ने वाली है। रेयांश शांति निकेतन को पूरी तरह बर्बाद करना चाहता है, और इस वजह से वो एक के बाद एक पासा फेंक रहा है, रेयांश अपने मंसूबों में कामयाब हो रहा है, जबकि तुलसी हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है। देखना होगा कि तुलसी को कब अहसास होगा कि उसके टूटते परिवार के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि रेयांश का हाथ है।

Tags:    

Similar News