Actors Film Records: फिल्मों की फैक्ट्री कहलाते हैं ये सितारे, कर चुके हैं सबसे ज्यादा मूवीज़

Actors Film Records: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक, आइए जानते हैं कि सबसे अधिक फिल्में करने का रिकॉर्ड किन एक्टर्स के पास है।

Update:2026-06-18 08:00 IST

Bollywood Actors Film Records

Actors Film Records: मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना बेहद मुश्किल होता है, कुछ एक्टर्स सालों मेहनत करते रह जाते हैं, लेकिन उन्हें वो मुकाम नहीं मिलता, जिसके वे हकदार होते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं, जो अपनी छाप इस कदर छोड़ जाते हैं कि उनके दुनिया से चले जाने के बाद भी वे अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहते हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने सिर्फ स्टारडम ही नहीं हासिल किया, बल्कि फिल्मों की संख्या के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं, चलिए आज आपको उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

ये एक्टर्स कर चुके हैं सबसे अधिक फिल्में

आइए जानते हैं उन होनहार एक्टर्स के बारे में, जिनका फिल्मी रिकॉर्ड हैरान कर देने वाला है -

अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर करीब चार दशकों से हिंदी सिनेमा की दुनिया में राज कर रहें हैं, उन्होंने साल 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, और तब से लेकर आज तक अनुपम खेर फिल्मी पर्दे पर छाए हुए हैं। अनुपम खेर आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें काफी रिजेक्शन झेलने पड़े, उन्हें ताने सुनने को मिले और काफी मेहनत और लगन के बाद अनुपमा खेर आज यहां तक पहुंचे। अनुपम खेर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं, उनका फिल्म रिकॉर्ड बताएं तो चार दशकों में वे 550 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।



अमरीश पुरी

अमरीश पुरी का नाम दिग्गज अभिनेताओं में गिना जाता था, उनके जैसा अभिनेता न कभी था और न कभी दोबारा होगा। अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में तीन दशकों तक राज किया। बता दें कि अमरीश पुरी का जन्म वैसे तो पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वे भारत आकर बस गए और सिनेमा की दुनिया में अपनी मजबूत छाप छोड़ी।उन्होंने अपने तीन दशक से लंबे करियर में हिंदी, हॉलीवुड अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में लगभग 450 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय किया।



ममूटी

ममूटी मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार हैं, वे इंडस्ट्री में करीब पांच दशकों से राज कर रहें हैं, बता दें कि उन्होंने 1971 में अपना फिल्म डेब्यू किया और तब से लेकर आज तक ममूटी का जलवा बरकरार है। ममूटी को तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। ममूटी अपने पांच दशक के करियर में 430 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।


ब्रह्मानंदम

तेलुगु सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम के नाम सबसे ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जी हां! उनका नाम Guinness World Records में भी दर्ज हो चुका है। बता दें कि ब्रह्मानंदम लगभग चार दशकों से अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में की थी। ब्रह्मानंदम के बारे में दिलचस्प बात बताए तो फिल्मी दुनिया में आने से पहले वे तेलुगु लेक्चरर के रूप में काम करते थे। ब्रह्मानंदम के फिल्म रिकॉर्ड के बारे में बताएं तो उन्होंने चार दशकों में 1050 से अधिक फिल्में की हैं।


शक्ति कपूर

शक्ति कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जी हां! शक्ति कपूर सिनेमा जगत में 5 दशकों से राज कर रहें हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी और तब से लेकर आज तक वे अपना जलवा बिखेर रहें हैं, हालांकि अब वे बहुत कम फिल्में करते हैं। शक्ति कपूर को पर्दे पर कॉमेडी रोल्स करते थे, साथ ही विलेन का किरदार भी निभाते थे। शक्ति कपूर अपने करियर में 700 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।


ललिता पवार

दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार ने भारतीय सिनेमा में सात दशकों तक राज किया था। उन्होंने 1920 के दशक के मूक (silent) फिल्मों के दौर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जी हां! जब वे 9 साल की थी तो उन्होंने बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया, उनकी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र थी। ललिता पवार फिल्मों के साथ ही टीवी शोज का भी हिस्सा रहीं हैं, उन्होंने रामायण में मंथरा का रोक निभाया था। अपने सात दशक के करियर में ललिता पवार ने करीब 700 से अधिक फिल्में की थीं।


सुकुमारी

सुकुमारी साउथ इंडस्ट्री की एक दिग्गज अदाकारा थीं, जो मलयालम और तमिल फिल्में करती थीं, हालांकि उन्होंने कुछ हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्में भी की थीं। सुकुमारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी, जी हां! जब वे 10 वर्ष की थीं, तभी उन्होंने अपना डेब्यू किया। सुकुमारी ने लगभग 6 दशकों तक इंडस्ट्री में राज किया, 26 मार्च 2013 को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुकुमारी अपने 6 दशकों के करियर में 2500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं थीं।


मनोरमा

साउथ इंडस्ट्री की एक और अदाकारा मनोरमा के नाम भी सबसे अधिक फिल्में करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मनोरमा इंडस्ट्री में 6 से अधिक दशकों तक इंडस्ट्री में छाईं रहीं, सिर्फ साउथ ही नहीं, वे कुछ बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। मनोरमा ने 1941 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 2005 तक वे फिल्मी पर्दे पर काम करती रहीं। मनोरमा की फिल्मों की संख्या बताएं तो वे 1500 से अधिक फिल्में कर चुकीं थीं।



जगथी श्रीकुमार

जगथी श्रीकुमार मलयालम सिनेमा के एक जाने माने कलाकार हैं, उन्हें खासतौर पर कॉमेडी का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1970 के दशक में फिल्म 'कन्याकुमारी' से की थी। जगथी श्रीकुमार पर्दे पर कॉमेडी के साथ ही विलेन का रोल भी अदा कर चुके हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहद कमाल की होती है। जगथी करीब चार दशकों से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहें हैं और इन चार दशकों में वे 1500 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।


प्रेम नजीर

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार प्रेम नजीर का नाम भी सबसे अधिक फिल्में करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। प्रेम ने करीब तीन दशकों तक इंडस्ट्री में राज किया। उन्होंने 1950 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनके नाम 720 से अधिक फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड है। प्रेम नजीर के बारे में एक हैरान कर देने वाली बात बताएं तो एक साल उनकी 39 फिल्में रिलीज हुई थी, जी हां! इसी से आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।



 


Tags:    

Similar News