Taimur Birthday Special: करीना कपूर और सैफ अली खान ने बेटे तैमूर के लिए स्टार वार्स थीम पर प्री-बर्थडे बैश किया होस्ट

Taimur Birthday Special: एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के लिए स्टार वार्स थीम वाली प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट किया है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बर्थडे बैश की तस्वीरें शेयर कीं हैं।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-12-16 06:00 GMT

Pre Birthday Bash (image: social media)

Kareena Kapoor Khan Instagram Post: एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के लिए स्टार वार्स थीम पर बेस्ड प्री-बर्थडे बैश का ऑर्गेनाइज्ड किया। तैमूर अली खान इस साल 20 दिसंबर को 6 साल के हो जाएंगे। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं हैं। तस्वीरों में तैमूर की बर्थडे पार्टी काफी हंसी और मस्ती से भरी हुईं नजर आई। साथ ही करीना ने पार्टी से सैफ और तैमूर की एक फैमिली तस्वीर भी शेयर किया है। 

देखिए तस्वीरें

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ एक तस्वीर शेयर किया। शेयर किं गईं तस्वीरों में करीना ने ब्लैक पैंट के साथ स्लीवलेस व्हाइट टॉप पहना था और डिस्ट्रेस्ड जींस के साथ सैफ ने ब्लू शर्ट पहनी थी। वहीं तैमूर ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी जिस पर स्टार वॉर्स का लोगो प्रिंट था। ये सभी स्टार वार्स की थीम से सजाए गए एक स्टेज पर खड़े नजर आ रहें हैं और कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे। बैनर पर लिखा था, "जेडी टिम।"

करीना ने तैमूर की बर्थडे बैश की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें जंपिंग जैक स्लाइड का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है और लिखा, "ठीक है एक क्लियर हिंट है कि पार्टी एक हिट थी। मेरी जेडी टिम। वहीं करीना कपूर के शेयर कीं गईं तस्वीरों पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने दिल के इमोजीस सेंड कर अपना रिएक्शन दिया। करीना कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने नीले दिल वाले इमोजीस को सेंड कर अपना रिएक्शन दिया। तो सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।


करीना के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, उनके एक फैन ने लिखा, "तैय सबसे प्यारा है।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जन्मदिन मुबारक हो, टिम।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे, मुझे लगता है कि बर्थडे कुछ जल्दी शुरू हो गया है।" और कई फैंस ने इस पोस्ट पर दिल के इमोजी छोड़े पोस्ट किए हैं।


तैमूर के जन्मदिन से पहले के इवेंट का ऑर्गेनाइज्ड करने वाले थ्री एंटरटेनमेंट नाम के ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में, करीना ने तैमूर के साथ खड़े होकर छोटे बेटे जहांगीर अली खान को अपनी बाहों में पकड़ रखा था।

रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। इस जोड़ी को 2008 की फिल्म टशन के सेट पर प्यार हो गया और 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने 2016 में अपने तैमूर और 2021 में छोटे बेटे जहांगीर का वेलकम किया।

इस बीच अगर हम इनकी फिल्मी करियर की बात करें तो, करीना कपूर को आखिरी बार एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई, लेकिन इसके नेटफ्लिक्स रिलीज़ पर इसे पसंद किया गया था। वह अब "द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स" के हिंदी कन्वर्जन में नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के रूप में हंसल मेहता के साथ एक थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी है।


Tags:    

Similar News