Bollywood: ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ निकले छुट्टियां मनाने, बेटों को साथ देखकर नेटिज़ेंस ने कही ये बात

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन को गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ स्पॉट किया गया वो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं और फैंस ने दोनों के इस नए बांड को काफी पसंद किया है।

Update: 2022-12-20 08:16 GMT

Hrithik Roshan-Saba Azad (Image Credit-Social Media)

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ अक्सर नज़र आ जाते हैं और अब उनके फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करने लगे हैं। वहीँ अब एक बार फिर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया वो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं और फैंस ने दोनों के इस नए बांड को काफी पसंद किया है।

ऋतिक रोशन ज़िन्दगी में भी काफी फ़िल्मी हैं अब आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि वो आजकल अपने बच्चों और अपनी न्यू गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के बांड को मज़बूत बनाते दिख रहे हैं। क्या आप फिल्मों में ऐसी चीजें नहीं देखते हैं जहां एक पिता अपने बच्चों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वेकेशन पर ले जाता है ताकि उनके बीच का रिश्ता और मजबूत हो जाए बस ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन भी करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एक्टर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आज़ाद के रूप में फिर से प्यार मिल गया है और वो खुशी-खुशी उनके साथ पब्लिकली दिखाई दे रहे हैं। जबकि बीती रात इस कपल को हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया था दोनों वेकेशन के लिए जा रहे थे और सबसे बेस्ट पार्ट था कि ऋतिक अपने बच्चों ह्रीहान और रिदान को अपने साथ छुट्टी पर ले गए और उनके इस गेश्चर को उनके फैंस द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।

ऋतिक रोशन के फैंस उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें अब तक का सबसे हैंडसम मैन कह रहे हैं। जबकि सबा के नियॉन ऑउटफिट को परफेक्ट एयरपोर्ट आउटफिट बोल रहे हैं और कोई भी दिवा से उनके फैशन सेन्स को लेकर प्रेरणा ले सकता है। ऋतिक और सबा एक-दूसरे से ट्विटर पर मिले और तब से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई और उन्हें रिलेशनशिप में आए लगभग एक साल हो गया है और अब उनका ये बांड पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नज़र आ रहा हैं।

फिलहाल दोनों के फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऋतिक और सबा भी शादी का मन बना चुके हैं। फिलहाल कपल अपनी शादी को लेकर काफी सीरियस है और चाहता है कि सब कुछ परफेक्ट हो। सबा को ऋतिक के बच्चे भी बहुत पसंद हैं और वो उनके साथ समय बिताना पसंद करती हैं और फैंस उनकी छुट्टियों की तस्वीरों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News