Salman Khan से लेकर Tiger Shroff तक इन बॉलीवुड एक्टर्स के जाने असली नाम

Bollywood Starts Real Name: बॉलीवुड के वो सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने नाम को बदलकर बनाया बॉलीवुड में एक अलग पहचान देखें लिस्ट;

Update:2025-02-28 08:04 IST

Bollywood Starts Real Name (Image Credit- Social Media)

Bollywood Starts Real Name: बॉलीवुड के स्टार्स भारत में ही नहीं अपितु दुनियाभर में मसहूर हैं। कुछ तो ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत काफी मुश्किलों के साथ की थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर वो पहचान बनाई जिसकी वजह से आज बॉलीवुड एक अलग मुकाम पर पहुँच पाया है। तो उन्ही में से बहुत से ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद अपना नाम बदल लिया। और आज के समय में बहुत कम ही इन स्टार्स के रियल नाम को जानते हैं। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान अपना नाम बदलकर बनाई है। 

बॉलीवुड के वो सुपरस्टार्स जिन्होंने बदला अपना नाम (Bollywood Superstars Change His Name)-

सलमान खान रियल नेम (Salman Khan Real Name)-


सलमान खान बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार में से एक हैं। सलमान खान का जन्म बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के घर पर हुआ है। सलमान खान की माता का नाम सुशीला चरक है। तो वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियाँ की हैं। उनकी दूसरी पत्नी का नाम हेलन है। जोकि सलमान खान की स्टेप मदर हैं। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 में इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। सलमान खान का जब जन्म हुआ तब उनका नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान (Salman Khan Real Name) था। बॉलीवुड में आने के बाद उनको सलमान खान (Salman Khan) के नाम से जाना जाने लगा। उनको पसंद करने वाले उनके फैंस और करीबी उनको प्यार से भाईजान, सल्लू कहकर पुकारते हैं। 

शाहरूख खान रियल नेम (Shahrukh Khan Real Name)-


बॉलीवुड में बादशाह और किंग खान से अपनी पहचान बनाने वाले शाहरूख खान जिनका जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ था। शाहरूख खान के पिता का नाम ताज मोहम्मद खान जोकि एक बिजनेसमैन और फ्रीडम फाइटर थे तो वहीं शाहरूख खान की माँ का नाम लतीफ फातीमा था, जोकि मजिस्ट्रेट और सोशल वर्कर थी। शाहरूख खान ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल फौजी से किया था। लेकिन दीवानी मूवी से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद शाहरूख खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भारत में ही नहीं देश-विदेश हर जगह उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि शाहरूख खान ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली थी, तब उनका नाम अब्दुल राशिद खान था। जोकि सलमान खान के बर्थ नेम से मिलता जुलता है। लेकिन बाद में उनको शाहरूख खान के नाम से जाना जाने लगा। 

अक्षय कुमार रियल नेम (Akshay Kumar Real Name)-


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार जिनका जन्म 9 सिंतबर 1967 में दिल्ली में हुआ है। इनके पिता का नाम बृजमोहन भाटिया और माता का नाम अरूणा भाटिया था। अक्षय कुमार ने आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में आने के बाद अपना नाम बदलकर पहचान बनाया है। अक्षय कुमार का रियल नाम हरि ओम भाटिया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार रख लिया। 

अजय देवगन रियल नेम (Ajay Devgn Real Name)-


अजय देवगन जोकि बॉलीवुड में सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं। अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 में नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता वीरू देवगन स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म प्रोड्यूसर थे। तो वहीं इनकी माँ नाम वीना देवगन है जो कि फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अजय देवगन ने फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट प्यारी बहना से किया था। इसके बाद फूल और काँटे से बॉलीवुड में एट्री ली, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के सिंघम का वास्तविक नाम क्या है, अजय देवगन का रियल नाम विशाल वीरू देवगन है। जिसे इन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद अजय देवगन कर लिया। 

रजनीकांत रियल नेम (Rajinikanth Real Name)-


रजनीकांत आज साउथ के सबसे फेमस एक्टर में से एक हैं। रजनीकांत ने ना केवल साउथ की ही फिल्मों में काम किया है अपितु उन्होंने बॉलीवुड की भी फिल्मों में काम किया है। लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रजनीकांत का वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड है। साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रजनीकांत कर लिया। 

अमिताभ बच्चन रियल नेम (Amitabh Bachchan Real Name)-


अमिताभ बच्चन जिनको बॉलीवुड में बिग बी, शहशाँह और यंग्री यंग मैन के नाम से जाना जाता है। अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्टर्स में से एक हैं। इनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक मशहूर लेखक थे। जिनकी रचनाएँ आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं। लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का जब जन्म हुआ था तब उनका नाम इंकबाल श्रीवास्तव था। लेकिन बाद में उनका नाम बदलकर अमिताभ बच्चन कर दिया गया था। 

सनी देओल रियल नेम (Sunny Deol Real Name)-


बॉलीवुड में अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग की वजह से एक अलग पहचान बनाने वाले सनी देओल जो बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे हैं। इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देवगन है। 

सैफ अली खान रियल नेम (Saif Ali Khan)-



सैफ अली खान जोकि पटौदी खानदान के राजकुमार है। इनकी माँ शर्मीला टैगोर जोकि एक बेहतरीन एक्ट्रेस है तो वहीं इनके पिता मसूर अली खान पटौदी था। जोकि एक क्रिकेटर थे। लेकिन सैफ अली खान ने अपना करियर फिल्मों में बनाना सही समझा इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। और आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सैफ अली खान का रियल नेम साजिद अली खान है। 

टाइगर श्रॉफ रियल नेम (Tiger Shroff Real Name)-


टाइगर श्रॉफ जोकि अपनी फिटनेस और डांस की वजह से बॉलीवुड में प्रसिद्ध हैं। ये मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरूआत हीरोपंती मूवी से की थी। लेकिन इस समय टाइगर श्रॉफ का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ बागी 4 में नजर आएंगे। लेकिन क्या आपको पता है टाइगर श्रॉफ का रियल नेम जय हेमंत श्रॉफ है। 

Tags:    

Similar News