आएंगे सुंदर लड़कियों के रिश्ते, ध्यान रखें ये 5 बातें कुंवारे लड़के

Update: 2016-07-14 12:31 GMT

लखनऊ: आखिर कौन ऐसा लड़का है जो नहीं चाहता है कि उसे उसके सपनों की राजकुमारी अच्छी न मिले। हर लड़के का सपना होता है कि उसे कैटरीना कैफ और दीपिका जैसी खूबसूरत लड़की का रिश्ता आए। शादी के लिए बैठे कुंवारे लड़कों को अक्सर ही शिकायत रहती है कि उन्हें खूबसूरत लड़की के रिश्ते नहीं आते पर क्या लड़के जानते हैं कि इसका रिलेशन वास्तु शास्त्र से भी हो सकता है।

जी हां, वास्तुशास्‍त्र एक व‌िज्ञान है जो द‌िशा और आपके आस-पास मौजूद चीजों से उत्पन्न ऊर्जा के प्रभाव को बताता है। वास्तु व‌िज्ञान के मुताबिक ऊर्जा अगर अनुकूल है तो आपकी प्रगत‌ि

होगी और प्रत‌िकूल ऊर्जा होने पर परेशानी आती है।

अच्छी लड़कियों के रिश्ते न आने वाले लड़कों को कुछ वास्तु के रूल फॉलो करने से न सिर्फ उनकी जिंदगी में खुशियां आएंगी बल्कि उन्हें खूबसूरत लड़कियों के रिश्ते भी आएंगे हम बताएंगे शादी के योग्य लड़कों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। अगर वो इस सुझाव को मानेंगे तो यकीनन उनके लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।

वास्तु व‌िज्ञान के मुताबिक शादी योग्य कुंवारे लड़कों को साउथ और साउथ-वेस्ट द‌िशा में नहीं सोना चाह‌िए। इससे शादी में बाधा आती है। माना जाता है क‌ि इससे अच्छे रिश्ते नहीं आते हैं। शादी योग्य लड़कों को काले रंग के कपड़े और दूसरी चीजों का इस्तेमाल कम करना चाह‌िए। सोने के लिए अपना बिस्तर इस तरह रखना चाह‌िए ताक‌ि सोते समय पैर उत्तर और स‌िर दक्ष‌िण द‌िशा में हो। सोने के इस न‌ियम की अनदेखी से बचना चाह‌िए।

ज‌िन कमरों में एक से ज्यादा दरवाजे हों उस कमरे में शादी योग्य लड़कों को सोना चाह‌िए। ज‌िन कमरों में हवा और रोशनी का प्रवेश कम हो उन कमरों में नहीं सोना चाह‌िए। कुंवारे लड़कों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके कमरे का रंग डार्क यानी गहरा नहीं होना चाह‌िए। दीवारों का रंग चमकीला, पीला, गुलाबी होना चाहिए, ये रंग शुभ माने जाते हैं।

शादी योग्य लड़कों को ऐसी जगह पर नहीं सोना चाहिए जहां बीम लटका हुआ द‌िखाई दे। अगर आपके साथ कोई और भी आपके साथ कमरे में रहता है तो अपना ब‌िछावन दरवाजे के नजदीक रखें। इन उपायों को अपनाने वाले लड़कों को यकीनन खूबसूरत लड़कियों के रिश्ते आएंगे और उन्हें उनके सपनों की राजकुमारी मिलेगी।

 

Tags:    

Similar News