Bhojpuri Chhath Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आया नया छठ सॉन्ग 'पटना के घाट पे'

Bhojpuri Chhath Song 2022: पावन पर्व के माहौल को अपनी श्रद्धा भरे गानों से और भी भक्तिमय बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और लाखों दर्शकों के चहीते खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया छठ सॉन्ग आज रिलीज किया है।;

Report :  Anushka Rati
Update:2022-10-28 18:16 IST
Bhojpuri Chhath Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आया नया छठ सॉन्ग पटना के घाट पे

Patna ke Ghat Pe Song (image: social media)

  • whatsapp icon

Bhojpuri Chhath Song 2022: बिहार का सबसे बड़ा और गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है छठ पर्व, जिसे बिहार का महापर्व भी माना और कहा जाता है। वहीं इस पावन पर्व के माहौल को अपनी श्रद्धा भरे गानों से और भी भक्तिमय बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और लाखों दर्शकों के चहीते खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया छठ सॉन्ग आज रिलीज किया है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक और छठ गीत 'पटना के घाट पे' रिलीज हो चुका है। वहीं ये गाना रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गया है। इसे अबतक दर्शकों के लाखों व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही खेसारी लाल के फैंस ने उनके इस नए छठ के गाने पर अपना प्यार भी खूब बरसाया है।

वहीं देशभर में छठ पूजा का त्योहार 28 अक्टूबर, यानी के आज से शुरू हो चुका है। बता दें कि आज इस महापर्व का पहला दिन है। बता दें कि छठ पर्व को लेकर भोजपुरी स्टार्स आए दिन कोई न कोई छठ गीत रिलीज कर रहें हैं और इन सभी छठ के गानों को पूरे यूपी-बिहार के लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का एक छठ गीत 'पटना के घाट पे' भी लोगों की पसंद बनने की रेस में शामिल हो चुके हैं। साथ ही इस गाने में खेसारी लाल के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस आरोही सिंह भी छठी मईया के भक्ति में लीन नजर आ रहीं हैं। साथ ही इस छठ गीत के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल का ये गाना इंटरनेट की दुनिया में रिकॉर्ड तोड वायरल हो रहा है। 

बता दे कि अबतक इस गाने को यूट्यूब पर 45 हजार यूजर ने लाइक किया है। वहीं यह गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं और फैंस इस गाने को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इसके साथ ही आपको ये भी बताते चलें कि हाल ही में पवन सिंह और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का भी एक छठ सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।


Tags:    

Similar News