सपना चौधरी इस हरियाणवी लड़के से करेंगी शादी! जानें क्या करता है होने वाला पति

पिछले काफी समय से सपना की शादी की बात सोशल मीडिया में छाई हुई थी। सपना चौधरी का हर एक फैन यह जानना चाहता था कि आखिर कब सपना शादी करेंगी। कुछ दिन पहले सपना चौधरी ने यह तो बता दिया था कि उनकी शादी हरियाणा के ही एक नौजवान से होने वाली है, लेकिन तब उनका नाम सामने नहीं आया था।

Update: 2020-01-30 13:20 GMT

मुंबई: मशहूर ​हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कौन है जो नहीं जानता। उनके डांस की एक झलक देखने के लिए लोग पागल रहते हैं। अपने डांसिंग अंदाज से सपना ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अब उनके फैंस के मन में सपना की शादी को लेकर कुछ सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वो किससे शादी करेंगी, तो आइए हम आपको बताते हैं...

पिछले काफी समय से सपना की शादी की बात सोशल मीडिया में छाई हुई थी। सपना चौधरी का हर एक फैन यह जानना चाहता था कि आखिर कब सपना शादी करेंगी। कुछ दिन पहले सपना चौधरी ने यह तो बता दिया था कि उनकी शादी हरियाणा के ही एक नौजवान से होने वाली है, लेकिन तब उनका नाम सामने नहीं आया था।

ये भी पढ़ें—पाकिस्तान के खतरनाक कानून! जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

लेकिन सपना के परिवार और सोशल मीडिया से आ रही जानकारी के अनुसार सपना हरियाणा के ही एक सिंगर वीर साहू से शादी करने वाली है। वीर साहू को आपने बहुत सारी हरियाणवी वीडियो में भी देखा होगा। हालांकि आज तक इस हरियाणवी सिंगर ने सपना के साथ कोई भी गाना सूट नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके शादी को लेकर चर्चाएं बहुत तेज से हो रही हैं।

कैसी है सपना चौधरी की लाइफ

बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वालीं सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर डांस से ही देश के करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटे राजस्थान के इलाके से बाहर निकलकर देश के सात राज्यों में हरियाणवी गानों पर शो कर चुकीं सपना की उनके प्रशंसकों में इस कदर दीवानगी है कि वे आयोजन की सूचना भर मिलते ही हजारों की संख्या में पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें—हिटलर का दोस्त था ये राजा, पास में थीं 365 रानियां 88 बच्चे और भी बहुत कुछ

इतना ही नहीं अब उनकी डिमांड बड़े बड़े शो और बॉलीवुड में भी होने लगी है। इसके साथ ही वह विदेशों में भी अपने इस डांस के बेहतरीन अदा से लोगों के दिलों में बसेने लगी हैं।

फैन फालोइंग

बता दें कि आज सपना को लाखों रुपये बस एक डांस के लिए मिलते हैं। अब तक सपना का सबसे पॉप्‍युलर गाना ‘तेरी आंख्या का वो काजल’ है। सपना चौधरी अपने 28 साल की उम्र में ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 14 लाख और यू-ट्यूब पर 17.3 करोड़ है। तो ऐसे में आपको क्या लगता है सपना इस सिंगर से शादी करेंगी या फिर नहीं?

Tags:    

Similar News