B'DAY: 'ओम शांति ओम' से दुनिया हुई थी इनकी दीवानी, ऐसी बोल्डनेस दिखा चुकी हैं मस्तानी

Update: 2017-01-05 03:58 GMT

मुंबई: जिनके चेहरे पर डिंपल होते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसी लोग अपने हौसलों से ऊंचाइयों को जीत लेते हैं। कुछ ऐसी ही हैं बॉलीवुड की मस्तानी और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण, जिनके नाम का डंका ना केवल बॉलीवुड में बज रहा है बल्कि हॉलीवुड में भी इनके खूब चर्चे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दीपिका भी हॉलीवुड में अपने टैलेंट का झंडा फहरा रही हैं। दीपिका 5 जनवरी को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। इनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ था।

दीपिका ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बॉलीवुड में इनका डेब्यू बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से हुआ था। इस फिल्म से दीपिका ना जाने कितने दिलों की धड़कन बन गई। शांतिप्रिया से लेकर बोल्ड तारा महेश्वरी आज सबके दिलों में बसती है। इनके ग्लैमरस अंदाज का हर कोई दीवाना है।

आगे की स्लाइड में जानिए दीपिका से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

आपको जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुकी हैं। पर इन्होने एक्टिंग को अपना करियर चुना। बॉलीवुड में इनकी पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' थी। इनकी शानदार अदाकारी का इस फिल्म से हर कोई कायल हो गया।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है लोगों का दीपिका के बारे में

दीपिका पादुकोण के बारे में कहा जाता है कि दीपिका जिस रोल को निभाती हैं, उसके कैरेक्टर में एकदम घुस जाती हैं। उनकी कई फ़िल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए दीपिका से जुड़े और भी इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण के नाम कई हिट फ़िल्में हैं, जिनमें 'फाईडिंग फैनी', 'ओम शांति ओम', 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'बचना ए हसीनों', 'रेस 2', 'रामलीला', 'दम मारो दम', 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस', 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर', 'बाजीराव मस्‍तानी' और 'पीकू' जैसे नाम शामिल है।

आगे की स्लाइड में जानिए दीपिका से जुड़े अनसुने फैक्ट्स

बॉलीवुड में दीपिका की फ़िल्में जितनी चर्चा में रहती हैं, उतने ही उनके अफेयर दीपिका सबसे पहले एक्टर रणबीर कपूर के साथ अफेयर में रही। कुछ एक मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया। पर ज्यादा दिनों तक यह टिक नहीं पाया। कुछ टाइम बाद रणबीर कपूर और दीपिका अलग हो गए। इसके बाद मस्तानी दीपिका को साथ मिला बाजीराव रणवीर सिंह का। दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'रामलीला' में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर उड़ने शुरू हो गए थे।

पर इन दोनों की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में जबरदस्त केमिस्ट्री देखीं गई। इसके बाद फिर से दोनों के अफेयर की बातों को हवा मिल गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'बाजीराव मस्‍तानी' में वे एक योद्धा के किरदार में नजर आई। इस फिल्म में दीपिका की घुड़सवारी और तलवारबाजी को खूब सराहा गया।

आगे की स्लाइड में जानिए दीपिका की और भी अनसुनी बातों के बारे में

ऐसा नहीं है कि दीपिका ने केवल ऐतिहासिक और सिम्पल रोल ही निभाए हैं 'तमाशा', 'फाइंडिंग फैनी' और 'लव आजकल' जैसी फिल्मों में उन्होंने किसिंग सीन देकर अपनी बोल्डनेस भी दिखाई दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो किरदारों को जीना जानती हैं

आगे की स्लाइड में जानिए किन अवार्ड्स से नवाजी जा चुकी हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने इतनी कम उम्र में ही कई पुरस्कार अपने नाम कर लिए वे दो बार फिल्‍मफेयर अवार्ड जीत चुकीं हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए दीपिका के बारे में खास बातें

दीपिका पादुकोण महानायक अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News