Deepika-Ranveer Love Story: दीपिका व रणबीर की लव-स्टोरी की कहानी है, अनोखी

Deepika Padukone & Ranveer Singh Love Story: दीपिका पादुकोण व रणबीर सिंह बनने वाले है, माता-पिता, जानिए कैसे शुरू हुई थी इन लव-स्टोरी..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-02-29 06:34 GMT

Deepika Padukone & Ranveer Singh Love Story

 Deepika Padukone & Ranveer Singh Love Story: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) व रणवीर सिंह ने अपने पहले बच्चे को लेकर सोशल मीडिया पर खबर पोस्ट की है। दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी 2024 को अपने सोशल मीडिया पर ये घर साझा की वो माँ बनने वाली हैं और ये दूसरा महीना है, दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह का बेबी सितंबर महीने में जन्म लेगा। बता दे कि दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह ने 2018 में शादी की थी। चलिए आज हम जानते है कि कैसे शुरू हुई थी दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह की लवस्टोरी.

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह लव स्टोरी (Deepika-Ranveer Love Story)-

दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर हुई थी। फिल्म रामलीला की कास्टिंग को लेकर रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोम का नाम लगभग फाइनल हो चुका था। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। तो वहीं दोनों ने एक साथ लंच भी किया था। दीपिका के दांत में खाना फंस गया था। जिसे देखकर रणवीर ने दीपिका को इशारा किया कि उनके दांतो में कुछ फंस गया है। तब दीपिका ने बड़े प्यार से रणवीर से कहा कि तुम ही निकाल दो। बस यही से दोनों के दिल मिल गए।

आज भी दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह इसे अपनी पहली डेट (Deepika Ranveer Love Story) मानते है। रामलीला की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि सीन्स करते समय दोनो इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रूके।

शूटिंग के दौरान बहक गए दोनों-

कहा जाता है कि रामलीला फिल्म के गाने अंग लगा दे रे..की शूटिंग के दौरान दोनों बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशिनेट तरह से किया था। यही से शुरू हुई दीपवीर की लवस्टोरी

पाँच साल डेट करने के बाद किया शादी-

दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह ने एक-दूसरे को पाँच साल तक डेट करने के बाद नवंबर 2018 (Deepika Ranveer Wedding Date) में शादी कर ली और आज 29 फरवरी 2024 को दोनो ने अपने पहले बच्चे को लेकर घोषणा कर दी है। जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की तब उनकी उम्र 32 (Deepika Padukone Age when she got married) वर्ष थी।

Tags:    

Similar News