इस फिल्म के बाद सबसे महंगी एक्ट्रेस बन जाएंगी दीपिका, मिलेगा इतना पैसा

प्रभास की अगली फिल्म में  उनके साथ दीपिका पादुकोण काम करेंगी। इस फिल्म को हां करते ही दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रभास की इस फिल्म की घोषणा 3 दिन पहले ही हुई है।

Update: 2020-07-22 13:52 GMT

मुंबई: प्रभास की अगली फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण काम करेंगी। इस फिल्म को हां करते ही दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रभास की इस फिल्म की घोषणा 3 दिन पहले ही हुई है। दीपिका अपनी फिल्मों में लीड एक्टर के बराबर की फीस लेती हैं, लेकिन इस फिल्म के लीड प्रभास की फीस 50 करोड़ है। दीपिका को 50 करोड़ तो नहीं लेकिन 20 करोड़ की फीस के साथ फिल्म में कास्ट किया गया है।

Full View

फिल्म की फीस के लेकर ट्रेंड

दीपिका पादुकोण आज के समय में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। उनकी किसी फिल्‍म की अनाउंसमेंट होती है तो सोशल मीडिया पर चर्चा होती है। दीपिका अगली फिल्‍म साउथ के सुपरस्‍टार और 'बाहुबली' प्रभास के साथ करने वाली हैं।

Full View

इस फिल्‍म को वैजयंती मूवीज प्रोड्यूस कर रहा है और इसका डायरेक्‍शन अश्विन नाग करेंगे। जैसी ही यह खबर सामने आई, यह इंटरनेट पर ट्रेंडिंग हो गई। अब फिल्‍म को लेकर नया और इंट्रेस्टिंग अपडेट है। साउथ के मेकर्स ने दीपिका को फिल्‍म के 20 करोड़ रुपये दिए हैं। खबरों के अनुसार दीपिका को शुरू में इस प्रोजेक्‍ट में इंट्रेस्‍ट नहीं था। उन्‍होंने साफ ना कह दिया था कि वह फिल्‍म नहीं करना चाहतीं लेकिन मेकर्स चाहते थे कि दीपिका उनकी फिल्‍म का हिस्‍सा बनें।

सबसे महंगी एक्ट्रेस

इस फिल्‍म में दीपिका की फीस प्रभास की फीस (50 करोड़) के मुकाबले काफी कम हो लेकिन फिर भी 20 करोड़ मिलना उन्‍हें इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी ऐक्‍ट्रेसेस में से बना दिया है। इस फिल्‍म में दीपिका का रोल बहुत मजबूत नहीं था लेकिन दीपिका पादुकोण के आने से मेकर्स उनके कैरक्‍टर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उसे अहम बना रहे हैं।

Full View

फिलहाल, दोनों ही एक्‍टर्स लॉकडाउन के बाद अपने-अपने प्रोजेक्‍ट्स का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद ही वह इस फिल्‍म को शुरू करेंगे। फिल्म की घोषणा होते ही दीपिका और प्रभास ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना भी शुरू कर दिया है। दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में नजर आएंगी। हालांकि 83 की रिलीज डेट कोरोना महामारी के चलते आगे बढ़ा दी गई है। जहां प्रभास 'राधे श्‍याम' में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका अब शकुन बत्रा की आने वाली फिल्‍म पर काम करेंगी।

Full View

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News