Deva Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप , जाने कलेक्शन
Deva Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा रिलीज़ हो चुकी है, चलें चलते हैं कलेक्शन;
Deva Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Deva Collection Day 1: देवा एक राउडी पुलिस वाले की कहानी है। जिसमें शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही तय हो गया था। शाहिद कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी। चलिए जानते हैं शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Deva Box Office Collection Day 1)-
देवा मूवी के कलेक्शन से पहले इसकी कहानी के बारे में जान लेते हैं। देवा मूवी में शाहिद कपूर ने पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। जो एक जटिल हत्या के मामले में उलझ जाता है। यह फिल्म मलयालम हिट मुंबई पुलिस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जिसे खुद रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी पुलिस वाले के ईर्द-गिर्द घूमती है। जो कि घमंडी, गुस्सैल, हिंसक है और नियमों का पालन नहीं करता है। लेकिन वह दिल का बहुत अच्छा है। और एक पुलिस वाले के रूप में अपना कर्तव्य निभाने में गर्व महसूस करता है। भले ही उसे आप्टे जैसे मशहूर राजनेता को मशहूर करना ही क्यों ना हो। देव की बहन अल्का की शादी उनके सम्मानित वरिष्ठ फरहान से होती है। जोकि एसपी रोहन डिसिल्वा के साथ भी भाई का रिश्ता साझा करता है। किस्मत देवा को एक कांस्टेबल की बेटी दिया के करीब लाती है। फिल्म की कहानी में तब मोड आता है, जब कांस्टेबल की मृत्यु हो जाती हैं। इसके आगे क्या होता है। इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।
देवा मूवी से शाहिद कपूर को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। क्योंकि उन्होंने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यदि हम शाहिद कपूर की फिल्म देवा के पहले दिन यानि शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 5 करोड़ रूपए (Deva Collection Day 1) तक का कलेक्शन कर लिया है।