फिल्म धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी, 60 देशों में 4,500 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

Update: 2016-09-26 12:19 GMT

मुंबई क्रिकेटर एम एस धोनी के बायोपीक पर बनी फिल्म धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। फिल्म लगभग 60 देशों में बड़े पैमाने पर 4,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म प्रोड्यूसर और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी इटंरनेशनल लेबल पर इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली इंडियन फिल्म बनने जा रही है। ये फिल्म तमिल और तेलुगू (डब करके) में रिलीज होने वाली भी पहली हिंदी फिल्म होगी।

अागे की स्लाइड्स मेंं देखें फिल्म धोनी का ट्रेलर...

Full View

डायरेक्टर नीरज पांडे की मोस्ट अवेटेड ये फिल्म इस साल 30 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत,कियारा अडवाणी, दिशा पटानी, भूमिका चावला और अनुपम खेर है।

Tags:    

Similar News