Kolkata Doctor Case: ध्रुव राठी ने कोलकाता रेप केस पर लिखा ऐसा कि करना पड़ा डिलीट, जमकर हुए ट्रोल

Kolkata Doctor Rape Murder Case Dhruv Rathee: कोलकाता में हुए जूनियर डॉक्टर के साथ क्रूरता पर ध्रुव राठी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, देखे यहाँ

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-15 13:00 GMT

Dhruv Rathee Tweet On Kolkata Doctor Rape Murder Case (Image- Social Media) 

Kolkata Doctor Case News In Hindi: कोलकाता में हुए जूनियर डॉक्टर के साथ क्रूरता ने एक बार फिर से देश में निर्भया कांड की याद दिला दी है। भले ही पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी पूरे देश में महिला सुरक्षा को लेकर आग भड़की हुई है। ना केवल डॉक्टर ही अपितु आम नागरिक भी सड़को पर उतर आई है। जब महिलाऐं अपने वर्कप्लेस पर ही सेफ नहीं है तो वो कहाँ सेफ है। Kolkata Doctor Rape Murder Case पर बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेस और एक्टर ने भी महिला सुरक्षा पर आवाज उठाई है। तो वहीं अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कोलकाता डॉक्टर रेप केस  (Kolkata Doctor Rape Murder Case) पर ऐसा बयान दिया है। जोकि जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ध्रुव राठी ने कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस पर किया ट्वीट (Dhruv Rathee Tweet On Kolkata Doctor Rape Murder Case In Hindi)-

 यूट्यूबर Dhruv Rathee एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार ध्रुव राठी का कोई वीडियो नहीं बल्कि ध्रुव राठी (Dhruv Rahtee X Post) का ट्वीटर पोस्ट है। बता दे कि कोलकता जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना पर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee X Post) ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट किया। बता दे कि ध्रुव राठी को एक पोस्ट को हटाने के बाद आलोचना का समाना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Dhruv Rahtee ने X पर जस्टिस फॉर निर्भया 2 नाम से एक पोस्ट शेयर किया। लेकिन बाद में उन्होंने इसे हटा दिया। इसके कारण लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दी। लोगो ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ से डरकर पोस्ट हटा दिया। 

ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने एक यूजर को बताया कि इस पीड़िता को निर्भया 2 कहना असंवेदनशील था। मैैने इस पर विचार किया और महसूस किया कि वे सही थे। बता देकि घटना के बारे में शेयर करते हुए हैशटैग में पीड़िता का नाम (Kolkata Doctor Case Victim Name) बताने की वजह से एक बार फिर से आलोचना में आए ध्रुव राठी, सोशल मीडिया यूजर्स ने ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) से कहा कि उन्हें पीड़िता का नाम नहीं बताना चाहिए था। 

Tags:    

Similar News