NTRNeel Movie का पहला ग्लिम्प्स इस खास अवसर पर किया जाएगा रिलीज

Jr. NTR Prashanth Neel Movie: NTR के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, NTRNeel का पहला ग्लिम्प्स 19 मई की आधी रात को किया जाएगा रिलीज

Update:2026-05-12 09:39 IST

Junior NTR Prasanth Neel Movie First Glimpse Release Date (Image Credit- Social Media)

NTRNeel Movie Teaser: जूनियर एनटीआर देवारा फिल्म के औसत कलेक्शन के बाद सालार फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसको एनटीआरनील फिल्म के नाम से लोग जानते हैं। तो वही फिल्म का अस्थायी शीर्षक ड्रैगन है। फिल्म साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। अब जाकर फिल्म की पहली झलक लेकर अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं एनटीआरनील फिल्म की पहली झलक कब रिलीज होगा।

जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की फिल्म एनटीआरनील की पहली झलक कब आएगा (Junior NTR Prasanth Neel Movie First Glimpse Release Date)-

NTRNeel उन सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इंडस्ट्री की दो बड़ी ताकतों, मैन ऑफ द मासेस एनटीआर और मशहूर निर्देशक प्रशांत नील को साथ लाने वाली यह फिल्म बड़े पर्दे पर मनोरंजन की नई परिभाषा तय करने के लिए तैयार है। बढ़ते उत्साह के बीच अब दर्शकों को फिल्म से एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है, क्योंकि एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर इसका पहला ग्लिम्प्स आने जा रहा है।

इस साल एनटीआर का जन्मदिन और भी खास होने वाला है, क्योंकि फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श के अनुसार,  NTRNeel की दुनिया की पहली आधिकारिक झलक 19 मई 2026 की आधी रात को रिलीज किया जाएगा। एनटीआर 20 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं, ऐसे में यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, जो फिल्म में उन्हें बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

घोषणा के बाद से ही फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है और फैंस हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतने बड़े नामों के साथ आने से NTRNeel सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है और दर्शक यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि यह मेगा सहयोग बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगा।

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही NTRNeel में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News