Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: तुलसी फिर बनेगी दादी, झूठी कहानी को सच मान बैठेगा रियो
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आने वाले दिनों में काफी कुछ धमाल होने वाला है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में काफी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, तुलसी और मिहिर दोबारा से शादी के बंधन में बंध चुके हैं, लेकिन शादी के तुरंत बाद ही वीरानी परिवार के सामने एक बड़ी समस्या आकर खड़ी हो गई, परी अपने EX पति रणविजय की हत्या जुर्म में जेल जा चुकी है, और अब तुलसी उसे जेल से बाहर निकालने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है, चलिए जानते हैं कि अब आगे कहानी में क्या नया ट्विस्ट दस्तक देगा।
तुलसी बनेगी दादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming) में जहां एक तरफ वीरानी परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ खुशियां भी दस्तक देंगी, जी हां! कहा जा रहा है कि तुलसी एक बार फिर दादी बनेंगी, दरअसल वृंदा और अंगद एक बार फिर मम्मी पापा बनने वाले हैं, जैसा कि कहानी में दिखाया जा रहा है कि वृंदा और अंगद अपनी दूसरी कंपनी को बचाने के लिए दूर गए हुए हैं, जहां उनकी जिंदगी में नया लफड़ा शुरू हो गया है, वहीं अब वृंदा फिर प्रेग्नेंट होगी, जिसके बाद वो अंगद से कहेगी कि भारती व अन्य सभी को वो अपना सच बता दे।
करण अंश के बेटे रियो से बोलेगा झूठ
अंश के बेटे रियो की एंट्री से वीरानी परिवार में तूफान (KSBKBT2 New Twist) आ गया है, करण ने रियो को आधा सच बताया है कि उसका पिता अंश है, लेकिन जब वो पूछता है कि अंश कहां हैं, तो करण उसे नहीं बताता, लेकिन इसके बाद रियो वीरानी हाउस पहुंचता है, लेकिन जब करण को पता चलता है कि रियो वीरानी हाउस आ रहा है, वो उसे रोकता है और रास्ते में जाकर मिलता है, करण बताता है कि अंश की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी, करण अंश से झूठ बोलता है, उसे सच नहीं बताता कि अंश को उसकी दादी तुलसी ने ही मारा है, भले ही करण ने सच छिपा लिया है, लेकिन कहानी जिस दिशा में मुड़ेगी, बहुत ही जल्द रियो को सच पता चलेगा, इसके बाद देखना होगा कि उसका रिएक्शन क्या होगा। फिलहाल, कहानी में एक साथ कई सारे बैक टू बैक ट्विस्ट आ रहें हैं, एक तरफ परी जेल में, दूसरी तरफ रियो तुलसी से मिलता है, और तुलसी का पैर छूता है, जिससे तुलसी इमोशनल भी हो जाती है।