Bhojpuri Picture: भोजपुरी की ये तीन फिल्में दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए
Nirahua Bhojpuri Superhit Films: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की ये तीन सुपरहिट फिल्में हर किसी को देखनी बताया दिनेश लाल यादव निरहुआ ने
Bhojpuri Top 3 Pictures (Image Credit- Social Media)
Bhojpuri Picture: आज के समय में भोजपुरी सिनेमा ने अपनी पहचान देश-विदेश हर एक जगह बना ली है। बता दे कि भोजपुरी सिनेमा कि शुरूआत नाजिर हुसैन जी ने की थी। और उस समय उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी थी। लेकिन उनके देहांत के बाद कई सारे एक्टर ने भोजपुरी सिनेमा के नाम को आगे बढ़ाया। जिसमें इस समय भोजपुरी सिनेमा के कई सारे एक्टर सुर्खियों में हैं। जिसमें मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। आज हम भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की कुछ फिल्मों के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ की तीन सबसे सुपरहिट फिल्में ( Dinesh Lal Yadav Nirahua Top 3 Bhojpuri Films)-
दिनेश लाल यादव निरहुआ से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आखिर उनकी कौन-सी वो तीन फिल्में होगीं जिसको दर्शकों को देखनी चाहिए। चलिए जानते हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी कौन-कौन सी फिल्मों के बारे में बताया जो सभी को देखना चाहिए।
दिनेश लाल यादव निरहुआ परिवार भोजपुरी मूवी ( Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Movie Parivaar)-
दिनेश लाल यादव, निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर और राजनेता में से एक हैं। 2006 में दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म परिवार रिलीज हुई थी। जोकि एक पारिवारिक फिल्म है। जिसमें किशन अपने प्यार को त्यागकर अपने तीन छोटे भाईयों की परवरिश अकेले करता है। इसमें निरहुआ के अपोजिट पाखी हेगड़े नजर आई थी।
निरहुआ हिंदुस्तानी मूवी (Nirahua Hindustani Bhojpuri Picture)-
निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी भी उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। 2014 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और पाखी हेगड़े भी नजर आए थे।
निरहुआ रिक्शावाला भोजपुरी मूवी ( Nirahua Rikshawala Bhojpuri Film)-
दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म निरहुआ रिक्शावाला जोकि 2008 में बनी थी। निरहुआ के करियल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ पाखी हेगड़े लीड रोल में थी।