Mouni Roy Divorce Reason: इस एक्ट्रेस की वजह से हुआ मौनी रॉय सूरज नांबियार का तलाक?
Mouni Roy-Suraj Divorce Reason: अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का तलाक हो गया है, और इनके तलाक की वजह इस बॉलीवुड हसीना को माना जा रहा है।
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Reason (Photo- Social Media)
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Reason: मनोरंजन इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तहलका मच गया है, दरअसल बॉलीवुड हसीना मौनी रॉय ने शादी के चार साल बाद अपने पति सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है, हालांकि अब तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार द्वारा इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया गलियारों में खबरें फैल गईं हैं कि सूरज और मौनी रॉय अलग हो गए हैं, इनके अलग होने के पीछे बॉलीवुड की एक हसीना का नाम बताया जा रहा है।
किस वजह से हुआ मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक
मौनी रॉय और सूरज नांबियार (Mouni Roy-Suraj Nambiar) के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तब वायरल हुईं, जब पता चला कि मौनी और सूरज दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, इतना ही नहीं, साथ की तस्वीरें भी सोशल से डिलीट कर दी, बस फिर क्या था, मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें आग की तरह वायरल हो गईं, हालांकि इनके तलाक की असली वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच तलाक की वजहों को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रहीं हैं।
कुछ यूजर्स का कहना है कि मौनी रॉय को सूरज नांबियार ने चीट किया, वो मौनी रॉय के फेम का इस्तेमाल करना चाहते थे। इसके साथ ही बहुत से यूजर्स मौनी रॉय के तलाक की वजह बॉलीवुड की हॉट दिवा दिशा पाटनी (Disha Patani) को मान रहे हैं। मौनी रॉय और दिशा पाटनी जिगरी दोस्त हैं, दोनों अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते हैं और अपनी ऐसी तस्वीरें साझा करते हैं कि यूजर्स दोनों को ट्रोल करते हुए इन्हें लेस्बियन कपल का टैग देते हैं।
ऐसे में अब जब मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबर आई तो, तो यूजर्स का कहना है कि दिशा पाटनी की वजह से ही उनका रिश्ता टूटा, क्योंकि मौनी रॉय और दिशा पाटनी (Mouni Roy & Disha Patani) लेस्बियन कपल हैं, कमेंट बॉक्स में ऐसे ही कमेंट्स पढ़ने को मिल रहें हैं, वहीं किसी ने कहा कि मुझे पहले से ही पता था कि इनका रिश्ता नहीं चलेगा। एक यूजर ने लिखा, "मौनी रॉय और दिशा पाटनी लेस्बियन हैं।" दूसरे ने लिखा, "प्लास्टिक सर्जरी वाला रिश्ता कितने दिन तक चलेगा, वैसे भी लेस्बियन हैं ये दोनों।" तीसरे ने लिखा, "दिशा और मौनी पक्का लेस्बियन हैं।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "अब देखना मौनी और दिशा शादी करेंगे।"