Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार और अनीस बाज़मी की फिल्म की रिलीज डेट पर आया अपडेट

Akshay Kumar Anees Bazmee Movie Release Date: अक्षय कुमार और अनीस बज़्मी की पारिवारिक ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट आ गया है

Update:2026-05-12 12:05 IST

Akshay Kumar Anees Bazmee Movie Release Date (Image Credit- Social Media)

Akshay Kumar New Movie: भूत बंगला की सफलता के बाद अक्षय कुमार पहले की तरह अपने आगामी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बता दे कि भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 236 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। तो वही अक्षय कुमार की एक और फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। 

अक्षय कुमार और अनीस बज़्मी की फिल्म कब होगी रिलीज (Akshay Kumar Anees Bazmee Movie Release Date)-

भूत बांग्ला की सफलता के बाद अक्षय कुमार भूल भुलैया फिल्म के निर्माता अनीस बज्मी के साथ काम कर रहे हैं। तो वही फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट आया है। अक्षय कुमार और अनीस बज़मी ने वेलकम , सिंह इज़ किंग और थैंक यू जैसी फिल्मों में साथ काम किया है , जिन्हें सिनेमा जगत में काफी लोकप्रियता मिली है। कुछ समय के अंतराल के बाद, ये जोड़ी निर्माता दिल राजू के साथ एक कॉमेडी फिल्म में फिर से साथ आने जा रही है। 

 बॉलीवुड हंगामा एक रिपोर्ट के अनुसार, "अक्षय कुमार इस सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म के निर्माण से बेहद खुश हैं। अनीस के हास्य के अंदाज से वे बहुत प्रभावित हैं, जो जादुई है और आज भी सबसे अलग है। उन्होंने अनीस को एक और फिल्म लाने के लिए भी कहा है, क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह प्रोजेक्ट सफल होगा। अक्षय और पूरी टीम सेट पर और साथ ही शूटिंग के दृश्यों को देखकर भी खूब हंस रहे हैं। अनीस और अक्षय के लिए यह अब तक का सबसे मजेदार शूटिंग अनुभव है।

रिपोर्ट की माने तो, अक्षय कुमार और उनके बेटे के बीच का रिश्ता फिल्म के प्रमुख हास्य दृश्यों में से एक है। "फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह सुपरहिट संगीत से भरपूर एक संपूर्ण कॉमेडी फिल्म है। टीम ने होली के एक डांस नंबर की शूटिंग पहले ही कर ली है, जो रिलीज होने पर फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा। इसका कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने किया है और अक्षय ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।"

Tags:    

Similar News