Pati Patni Aur Woh Do First Review: शुरू से अंत तक खूब हंसाती है फिल्म, जानिए कितनी मिली रेटिंग

Pati Patni Aur Woh Do First Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो कैसी है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-12 18:11 IST

Pati Patni Aur Woh Do First Review

Pati Patni Aur Woh Do First Review: आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म "पति पत्नी और वो दो" के प्रमोशन में व्यस्त चल रहें हैं, जिसमें उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आज से ठीक दो दिन बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसके लिए दर्शक एक्साइटेड भी हैं। यदि आप भी अपने परिवार के साथ "पति पत्नी और वो दो" (Pati Patni Aur Woh Do Review) फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो टिकट बुक करने से पहले एक बार रिव्यू जरूर पढ़ें।

पति पत्नी और वो दो मूवी फर्स्ट रिव्यू

पति पत्नी और वो दो मूवी की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, लेकिन इसके साथ ही ट्रेलर से कुछ दर्शक नाखुश भी हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्म की कहानी घिसी पिटी है, फिलहाल, अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिक गब्बी की ये फिल्म एक फुल फैमिली एंटरटेनर फिल्म है।


इंडिया फोरम ने पति पत्नी और वो दो मूवी का पहला रिव्यू किया है, जिसके मुताबिक ये फिल्म एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, इंडिया फोरम ने इस फिल्म साढ़े तीन स्टार दिए हैं। वहीं DNA ने भी पति पत्नी और पंगा का रिव्यू किया, जिसके अनुसार, ये फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो दर्शकों को एक मजेदार सवारी पर ले जाएगी। शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर है।

Full View

पति पत्नी और वो दो के बारे में

आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म पति पत्नी और वो दो में प्रजापति पांडे का रोल अदा कर रहें हैं, जो वन विभाग में काम करता है, बीवी होने के बावजूद भी उसका दो हसीनाओं से चक्कर चलता है, बीवी और गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसे प्रजापति पांडे की कहानी देखने में बेहद मजेदार होने वाली है, बता दें कि आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार वामिका गब्बी निभा रहीं हैं। बताते चलें कि "पति पत्नी और वो दो" मूवी का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, वहीं इस मच अवेटेड फिल्म को भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। "पति पत्नी और वो दो" फिल्म 2019 में मुदस्सर अजीज की आई फिल्म "पति पत्नी और वो" का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वहीं अब ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है, देखना होगा इस फिल्म को दर्शक कितना प्यार देंगे।

Tags:    

Similar News