Naagin 7 Update: अब तक टीवी के ये स्टार्स कर चुके हैं 'नागिन' संग रोमांस, जानें अब है किसकी बारी?

Naagin 7 Update: टीवी क्वीन एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन 7' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। फैंस शो के 7वें सीजन के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-03-01 11:36 GMT

Naagin 7 Update (Image Credit: Social Media)

Naagin 7 Update: टीवी क्वीन एकता कपूर के मशहूर शो 'नागिन' के 7वें सीजन को लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है। समय-समय पर 'नागिन 7' से जुड़ी जानकारी सामने आती रहती है, जिसे लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। अब तक इस शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर अंकिता लोखंडे जैसी फेमस एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। लेकिन आज यहां हम आपको नागिन के सभी सीजन में लीड रोल निभाने वाले मेल एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ हम ये भी जानेंगे कि 'नागिन 7' मेल लीड कौन होगा?

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी नागिन के पहले सीजन में नजर आए थे। इस शो में अर्जुन और मौनी रॉय की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। शो में दोनों के रोमांस के कारण शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में आगे रहता था। अर्जुन इस शो के लीड एक्टर थे और उन्हें शो के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये की फीस चार्ज की जाती थी।


करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra)

करणवीर बोहरा एकता कपूर के शो 'नागिन' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। इस सीजन में भी मौनी रॉय ही नजर आई थीं। हालांकि, फैंस को करणवीर बोहरा और मौनी रॉय का साथ कुछ खास पसंद नहीं आया था, जिस वजह से 'नागिन' का दूसरा सीजन फ्लॉप रहा था। बता दें कि करणवीर बोहरा ने नागिन के एक एपिसोड के लिए 70 हजार रुपये चार्ज किए थे।


पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)

पर्ल वी पुरी 'नागिन 3' में सुरभि ज्योति संग नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 'नागिन' का ये तीसरा सीजन ब्लॉकबस्टर रहा था। इस शो के बाद पर्ल वी पुरी को घर-घर में पहचान मिली थी। बता दें कि 'नागिन 3' के एक एपिसोड के लिए पर्ल ने 70 से 75 हजार रुपये चार्ज किए थे।


रजत टोकस (Rajat Tokas)

इस लिस्ट में रजत टोकस भी हैं। रजत टोकस चौथे सीजन में दिखे थे। वह खुद नाग की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत टोकस ने इस रोल के लिए 70 से 80 हजार रुपये चार्ज किए थे।


विजयेंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria)

एकता कपूर की 'नागिन 5' में निया शर्मा के साथ विजयेंद्र कुमारिया नजर आए थे। हालांकि, ये सीजन फ्लॉप रहा था। लेकिन शो में विजयेंद्र को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि विजयेंद्र इस शो में 60 हजार रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करते थे। इसके अलावा, नागिन में शरद मल्होत्रा, धीरज धूपर, मोहित सहगल और सिंबा नागपाल भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं।


कौन होगा 'नागिन 7' मेल लीड एक्टर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अब एकता कपूर के 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह शो में प्रियंका चाहर चौधरी संग रोमांस कर सकते हैं। हालांकि, इस बात पर अभी तक मेकर्स या खुद एक्टर की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी फैंस काफी ज्यादा पसंद है और अगर ऐसे में दोनों साथ आते हैं, तो काफी हिट हो सकता है।



Tags:    

Similar News