MNS की धमकी से पाकिस्तानी स्टार फवाद खान ने छोड़ा इंडिया, गुपचुप हुए रवाना

Update: 2016-09-27 09:43 GMT

मुंबई: हाल ही में हुए उरी हमलों में 18 शहीदों के जवान होने के बाद पूरे देश भर के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ खूब गुस्सा भरा हुआ है। हर कोई प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान से बदला लेने की गुजारिश कर रहा है। वहीं इस बदले की आग ने फिल्मी सितारों को भी अपने चपेट में लिया। हाल ही में मुंबई में हिंदुओं की 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' ने इंडियन बॉलीवुड में काम करने वाले पाकिस्तानी स्टार्स के खिलाफ विरोध किया था, जिसके चलते उन्होंने पाकिस्तानी स्टार्स के लिए एक मैसेज जारी किया कि जितने भी पाकिस्तानी कलाकार हैं, वह पाकिस्तान लौट जाएं। वहीं बॉलीवुड से खबरें आ रही हैं कि करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के स्टार फवाद खान इंडिया छोड़कर पकिस्तान जा चुके हैं। इसकी वजह एमएनएस का विरोध माना जा रहा है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है यह पूरा मामला

खबरों की मानें तो उरी अटैक के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी ऐक्टर्स को धमकी दी थी कि अगर वे लोग 25 सितंबर तक इंडिया नहीं छोड़ते हैं। तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं खबरों के अनुसार फवाद खान ने चुपचाप इंडिया छोड़ दिया है और वापस लौटने का कोई प्लान नहीं है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटों में इंडिया छोड़ने की धमकी दी थी। बता दें कि बॉलीवुड में पाकिस्तानी स्टार्स की भरमार है, जिनमें अली जफर, माहिरा खान, राहत फतेह अली खान, इमरान अब्बास, मावरा होकेन और आतिफ असलम जैसे स्टार हैं। कहा जाता है कि इन स्टार्स ने इंडिया को अपना दूसरा घर बना लिया है। एमएनएस के लोगों ने इसे पहले मुंबई में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के शो को कैंसल करा दिया था।

 

Tags:    

Similar News