विजयकांत का हुआ है मर्डर? अल्फोंस पुथ्रेन ने किया शॉकिंग खुलासा
Vijaykanth Death: साउथ के मशहूर एक्टर-राजनेता विजयकांत का 28 दिसंबर 2023 को निधन हो गया था, लेकिन अब एक्टर की मौत को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है।;
Vijaykanth Death: मशहूर एक्टर-राजनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का 28 दिसंबर 2023 को निधन हो गया था। खबरों के अनुसार, उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं, जिस कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया गया था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह अपनी जिंदगी की जंग को हार गए और उन्होंने अस्पताल में ही अपनी अंतिम सांस ली, लेकिन अब विजयकांत की मौत को लेकर मलयालम निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने एक चौंका देने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि विजयकांत का मर्डर हुआ है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
विजयकांत का हुआ है मर्डर?
दरअसल, मलयालम निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने अपने इंस्टग्राम पर यूथ वेलफेयर और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट मंत्री उदयनिधि स्टालिन के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- ''मैं आपसे मिलने केरल आया था और आपसे पॉलिटिक्स में आने को भी कहा था। मैंने आपसे पूछा था कि तमिलनाडु पूर्व चीफ मिनिस्टर करुणानिधि को किसने मारा? जयललिता को किसने मारा? अब आपको ये पता लगाना होगा कि कैप्टन विजयकांत की भी हत्या किसने की...?''
अल्फोंस पुथ्रेन का शॉकिंग खुलासा
अपनी पोस्ट में अल्फोंस ने आगे लिखा- ''अगर आपने ये इग्नोर किया तो, वो लोग पहले ही कमल हसन और आपके पिता एम के स्टालिन सर पर भी अटैक कर चुके हैं। अगर अब भी आपने मडर्र को पकड़ने की कोशिश नहीं की तो अगला निशाना आप या स्टालिन सर होंगें।' इसके अलावा, भी अल्फोंस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तमिल एक्टर अजीत कुमार को टैग करते हुए लिखा है- ''मैंने सुना था आप बहुत जल्द राजनीति में उतरने वाले हैं, लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। या तो मुझे ये खबर देने वालों ने झूठ कहा था या फिर आप भूल गए हैं कि आपके खिलाफ भी लोग साजिश कर रहे हैं। आप इस बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। दीजिए एक पब्लिक लेटर के जरिए मुझे इस सवाल का जवाब दीजिए।''
कोविड-19 पॉजिटिव थे विजयकांत
बता दें कि 26 दिसंबर 2023 को डीएमडीके पार्टी ने कहा था कि विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के साथ यह भी जानकारी दी गई थी कि अब विजयकांत स्वस्थ हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे, लेकिन बाद में पार्टी ने बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था उसने बुलेटिन जारी करते हुए यह बताया था कि विजयकांत निमोनिया के कारण भर्ती थे, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि, लाख प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।