TMKOC:दयाबेन की कॉपी करती इस लड़की का वीडियो हुआ वायरल,देख कर आप भी हो जायेंगे कंफ्यूज

Tarak Mehta Ka Olta Chashma: कुछ दिन पहले ही शो का एक प्रोमो सामने आया था जिसमे दया बेन की वापसी की बात कही जा रही है। वहीँ अब दया बेन की आवाज़ में एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है।

Update: 2022-06-08 12:32 GMT

Disha Vakani as Dayaben  (Image Credit-Social Media)

Tarak Mehta Ka Olta Chashma : दया बेन यानि दिशा वकानी के लाखों फैंस हैं आज भी उनके फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। कुछ दिन पहले ही शो का एक प्रोमो सामने आया था जिसमे दया बेन की वापसी की बात कही जा रही है। वहीँ अब दया बेन की आवाज़ में एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है।

यूँ तो दया बेन की मिमिक्री कई लोग करते हैं लेकिन वायरल वीडियो में इस लड़की को बिलकुल दया बेन जैसी आवाज़ में बोलते देखा गया। इसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। और इस लड़की ने सभी लोगों को अपनी आवाज़ से एक बार फिर दया बेन के उसी अंदाज़ की याद दिला दी है।

दया बेन ने अपनी जगह घर घर में अपनी खास जगह बनाई है। आज भी लोग उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीँ अब दयाबेन की आवाज़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक लड़की उसी अंदाज़ में बात कर रही है जैसे दयाबेन शो पर बात करती हैं। वैसे तो उनकी आवाज़ कई लोग कॉपी करते हैं लेकिन इस लड़की ने जिस अंदाज़ में दयाबेन को कॉपी किया एक बार को आपको भी लगेगा कि खुद दयाबेन ही बोल रहीं हैं।

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तेज़ी से वायरल हो गया और लोग दयाबेन की आवाज़ निकलने वाली लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे कई लोग तो दयाबेन के रिप्लेसमेंट के लिए शो के मेकर्स को सलाह देते भी दिख रहे हैं। आप इस आवाज़ को सुनकर धोखा खा जायेगे कि ये दयाबेन हैं या कोई और।

आप भी सुनिए इस आवाज़ को और यकीन मानिये आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि ये दयाबेन ही है या कोई और। दया बेन वाकई खुद भी जब इस आवाज़ को सुनेगी तो कंफ्यूज हो जाएँगी। लड़की कोई स्टूडेंट लग रहीं हैं और वो काफी सहेजता के साथ उनकी कॉपी कर रहीं हैं।

वहीँ आपको बता दें शो का एक प्रोमो भी बीते कल काफी तेज़ी से वायरल हुआ था जिसमे दयाबेन की वापसी दिखाई गयी थी। वीडियो में दयाबेन का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन उनको आते हुए दिखाया गया। साथ ही शो पर दयाबेन के भाई सुंदरलाल और पति जेठालाल फ़ोन पर बात करते नज़र आ रहे हैं जिसमे दोनों दयाबेन के वापस आने पर ही बात करते नज़र आ रहे हैं।

Full View

तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी पॉपुलर शो है और लोग भी इस शो इस जुड़े हर पहलु पर अपनी नज़र गड़ा कर रखता है। अब जल्द ही शो के फैंस दयाबेन वो वापस शो पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

Tags:    

Similar News