Govinda-Sunita: सुनीता के इल्जामों पर गोविंदा का जवाब: बुराई करती....

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के इल्जामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Update:2026-08-12 19:42 IST

Govinda-Sunita Ahuja (Photo- Social Media)

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, दरअसल हाल ही में गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेत्री कोमल के साथ स्पॉट किया गया, तभी से गोविंदा के अफेयर की खबरें फैल गईं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगीं कि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वहीं गोविंदा और कोमल के स्पॉटिंग वीडियो पर पत्नी सुनीता आहूजा ने भी तंज कसा, और अब इस मामले में गोविंदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, आइए जानते हैं गोविंदा ने क्या कुछ कहा।

सुनीता के इल्जामों पर गोविंदा का बयान

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने कई इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर की चर्चा की है, यहां तक कि उन्होंने नाम भी कोमल बताया था, सुनीता ने कहा था कि वो कोमल नाम की लड़की से नफरत करती हैं, ऐसे ही जब कोमल के साथ गोविंदा को देखा गया तो दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया।


कोमल और गोविंदा को एक साथ देख सुनीता आहूजा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा था - विनाश काले विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए यह सब करता है। क्या बोले अब.., वहीं जब सुनीता आहूजा से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर गोविंदा को चीटर नंबर 1 कहा जा रहा है, तो इसके जवाब में सुनीता ने कहा - "यह सवाल गोविंदा के फैंस से पूछना। जब मैं बोलती हूं, तो ये सब मुझे ट्रोल करते हैं। मैं चाहती हूं गोविंदा के फैंस, मीडिया इस चीज का जवाब दें। मुझसे मत पूछो। मुझको कोई इंटरेस्ट ही नहीं है और ये उसके फैंस बताएंगे। जब मैं सच बोलती हूं, तो सब मुझे गालियां देते हैं तो अब जो देख रहे हैं, उनका बताना चाहिए गोविंदा सही या मैं और इस बारे में मुझे कुछ बात नहीं करनी। सब भाड़ में जाए।" इतना कहकर सुनीता आहूजा वहां से चली जाती हैं।

Full View

वहीं, अब गोविंदा का भी जवान आखिरकार आ ही गया, गोविंदा हाल ही में एक पॉडकास्ट करते नजर आए, जिसमें उन्होंने सुनीता का जिक्र किया, गोविंदा ने कहा, "देखिए! सुनीता जी इतने प्यार से गालियां देती हैं और मैं खाता भी हूं। सुनीता चार तारीफें करती है या हो जाती है फिर एक बुराई करती है , मुझे उसमें प्रेम ज्यादा नजर आता है।" इतना कहकर गोविंदा हंस देते हैं।

Tags:    

Similar News