Amrapali Dubey के मां बनने के फैसले पर Pawan Singh का रिएक्शन वायरल, देखिए क्या कहा
Pawan Singh On Amrapali Dubey: पवन कुमार ने आम्रपाली दुबे के मां बनने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते है उन्होंने क्या कहा।
Pawan Singh On Amrapali Dubey
Pawan Singh On Amrapali Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लिया है, जी हां! हालांकि उनके इस फैसले ने घरवालों को भी हैरान कर दिया, लेकिन फिर भी अभिनेत्री पीछे नहीं हटीं और अब उन्होंने अपना कदम आगे बढ़ा लिया है, दरअसल 39 वर्षीय आम्रपाली दुबे मां बनना चाहतीं हैं, इसका खुलासा उन्होंने भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में किया, आम्रपाली दुबे के इस फैसले ने उनके घरवालों को परेशान कर दिया, हालांकि इसके बावजूद एक्ट्रेस पीछे नहीं हटी, वहीं अब उनके मां बनने के फैसले पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
आम्रपाली दुबे के मां बनने के फैसले पर पवन सिंह का बयान
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी बवाल शो में खुलासा किया कि उन्हें लोगों से इतना प्यार मिलता है, लेकिन फिर भी उनके जीवन में एक कमी है, वो अब मां शब्द सुनना चाहती हैं और इस वजह से उन्होंने शादी किए बिना ही मां बनने का फैसला किया है। आम्रपाली दुबे एक बेटी को गोद लेने वालीं हैं, जिसका लीगल प्रोसेस भी शुरू हो गया है।
वहीं, अब भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने आम्रपाली दुबे के इस फैसले का पूरा सम्मान किया। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अम्रपाली दुबे के लिए लिखा, "पंडित जी.. गोद लेना सिर्फ एक बच्चे को अपनाना नहीं, एक पूरी जिंदगी को अपना लेना है। आपके इस खूबसूरत फैसले को सलाम।" इसके साथ पवन सिंह ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। पवन सिंह का सपोर्ट पाकर आम्रपाली दुबे खुश हो उठीं और उन्होंने पवन सिंह को धन्यवाद भी कहा। आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह का धन्यवाद करते हुए लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद पवन सिंह जी, जिसके पास इतना अच्छा परिवार और आप जैसा दोस्त हिम्मत बनकर साथ खड़े हो, वो ज़िन्दगी के हर निर्णय में सफल होंगे , हमेशा आपको मित्रता के लिए कृतज्ञ रहूंगी।" आम्रपाली दुबे का पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें