Hamare Baarah Review: जैसा सोच रहे हैं उससे एकदम हटकर है, हमारे बारह की कहानी

Hamare Baarah Review In Hindi: अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह विवादों में घिरने के बाद अब जाकर सिनेमाघरों में आ जाकर रिलीज की गई है, चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-21 04:30 GMT

Hamare Baarah Movie Review (Photo- Social Media)

Hamare Baarah Movie Review: अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बाहर जोकि जून के पहले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुँच गया था। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने से पहले उसमें कुछ सीन्स कट करके फिर से रिलीज करने की अनुमति दी थी। जिसके बाद फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद अंत में बॉम्बे हाईकोर्टट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है जिसकी वजह से फिल्म 21 जून 2024 को रिलीज हुई है चलिए जानते हैं कैसी है हमारेे बारह फ़िल्म

हमारे बारह फिल्म की कहानी क्या है (Hamare Baarah Movie Story In Hindi)-

हमारे बारह' की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश पर आधारित है। फिल्म हमारे बारह (Hamare Baarah Movie) में एक महिला अपने पिता को अदालत में ले जाती है। ताकि उसकी माँ जो जोखिमपूर्ण गर्भावस्था से गुजर रही हैं। उसको गर्भपात का अधिकार मिल सके। फिल्म की कहानी समाजिक समस्या पर आधारित हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को कुछ रूढ़ीवादी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इस फिल्म की कहानी (Hamare Baarah Movie) महिलाओं के संघर्ष और जनसंख्या नियंत्रण के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं। फिल्म में आपको महिलाओं की परेशान, पीड़ा और धर्म की आड़ में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते मदों की कहानी देखने को मिलेगी.

हमारे बारह समीक्षा (Hamare Baarah Review In Hindi)-

फिल्म हमारे बारह (Hamare Baarah Movie) ने अपनी साहसिक कहानी और जनसंख्या वृद्धि के संवेदनशील विषय की खोज के लिए महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है। अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी अभिनीत हमारे बारह एक विचारोत्तेजक फिल्मी अनुभव का वादा करता है। हमारे बारह फिल्म की कहानी सामाज के उस पहलू को दर्शाती है, जिसके बारे में तो लोग जानते है, लेकिन कोई इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है। फिल्म की कहानी महिलाओं के संघर्ष और बढ़ रही जनसंख्या जैसी सामाजिक विषयों पर प्रकाश डालती है।

फिल्म में अन्नू कपूर के किरदार को एकदम निर्दयी रूप में दिखाया गया है.बीवी के साथ जबरदस्ती करने पर उनके घर की महिलाएं ही उनके खिलाफ खड़ी हो जाती हैं.

आप यदि सिर्फ ट्रेलर से ही फिल्म( Hamare Baarah Review) के बारे में ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म की कहानी (Hamare Baarah Movie Story) एक विशेष समुदाय के खिलाफ है तो ये गलत हैं क्योंकि फिल्म की कहानी जनसंख्या नित्रंयण और एक ऐसी महिला उसकी बेटी और बाप की कहानी हैं, जोकि अपनी माँ को गर्भपात कराने का अधिकार दिलाने के लिए पिता को अदालत तक ले जाती है। फिल्म जनसंख्या वृद्धि के जटिल प्रभावों, इसके सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभावों के बारे में जाँच करती है। Hamara Baarah Film आपको सामाजिक समस्याओं और व्यक्तिगत चुनौतियों का आईना दिखती हैं।

Tags:    

Similar News