Asha Parekh Dadasaheb Phalke Award : मशहूर अदाकारा आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Asha Parekh : हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

Written By :  aman
Update: 2022-09-27 07:59 GMT

Asha Parekh

Asha Parekh Dadasaheb Phalke Award : हिंदी फिल्म सिनेमा की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार (27 सितंबर 2022) को इसकी घोषणा की। आशा पारेख को यह सम्मान 30 सितंबर 2022 को दिया जाएगा।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने खुद जानकारी साझा करते हुए बताया कि, साल 2022 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। बता दें यह सम्मान किसी भी फिल्म कलाकार को उनके सिनेमा जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि 30 सितंबर को आशा पारेख को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री

आशा पारेख 1960-70 के दशक में अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात थीं। उनकी गिनती इंडस्ट्री की चंद बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में होती रही थी। आशा पारेख ने उस दशक में सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया। जिनमें राजेश खन्ना, मनोज कुमार, सुनील दत्त, धर्मेंद्र आदि थे। आशा पारेख की जोड़ी हर बड़े एक्टर के साथ हिट रही।

कभी सबसे महंगी एक्ट्रेस, 'मां' से करियर की शुरुआत

हिंदी सिनेमा के वो दर्शक जो 1960-70 के दशक को देख चुके हैं उन्हें आशा पारेख का कद पता है। आशा जी तब अपनी खूबसूरती और अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करती थीं। आशा पारेख को ये सम्मान हिंदी सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। आपको बता दें, आशा पारेख अपने जमाने की सबसे महंगी अदाकारा हुआ करती थीं। तब के फिल्म निर्माता बताते हैं कि आशा पारेख एक फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलती थीं। उनके करियर की शुरुआत फिल्म 'मां' से हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया था।

सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रही थीं

आशा पारेख भारतीय सेंसर बोर्ड (Censor Board of India) की अध्यक्ष भी रही हैं। आशा पारेख की कुछ मशहूर फिल्मों में 'जब प्यार किसी से होता है', 'घराना', 'भरोसा', 'मेरे सनम', 'तीसरी मंजिल', 'दो बदन', 'उपकार', 'शिकार', 'साजन', 'आन मिलो सजना' आदि रही हैं 

Tags:    

Similar News