Jeevan Death Anniversary Special:नारद मुनि से बनाई पहचान, सिर्फ 26 रूपये से शुरू की बॉलीवुड की यात्रा, आइए जानते हैं इस दिवंगत अभिनेता के बारे में..

लोग आज के समय में अपने कर्मों से अमर होते है इस कथन का जीवंत उदाहरण जीवन (jeevan) जिन्हें नारद मुनि के नाम से जाना जाता है, प्रस्तुत किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-10 10:00 GMT

दिवंगत अभिनेता जीवन (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Jeevan Death Anniversary Special: लोग आज के समय में अपने कर्मों से अमर होते है इस कथन का जीवंत उदाहरण जीवन (jeevan) जिन्हें नारद मुनि के नाम से जाना जाता है, प्रस्तुत किया है। कई पौराणिक शो में नारद मुनि का किरदार निभाने वाले अभिनेता जीवन को कौन नहीं जानता। बहुत सारे लोग इसी किरदार के वजह से उन्हें नारद मुनि की संज्ञा देते हैं। पर इस किरदार का वास्तविक नाम ओमकार नाथ धर (omkar nath dhar) है। आज 10 जून को ही जीवन जी का निधन हुआ था। आज उनके मरण जयंती पर चलिए जानते हैं उनके जीवन के बारे में..

24 अक्टूबर 1915 में जन्में ओमकार ( omkar)  एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुकात रखते थे। इनके कुल 24 भाई बहन थे और माता का निधन इनके जन्म के पश्चात ही हो गया। इनके तीन साल होते ही पिता भी स्वर्गवासी हो गए। इन्हें लोकप्रियता तब मिली जब इन्होंने नारद मुनि का किरदार निभाया। लोग इन्हें इसी नाम से ही जानने लगे। उन्होंने हमेशा विलन का ही किरदार निभाया है। आप सभी ने कई फिल्मों में इन्हें विलन के रूप में देखा है।

दिवंगत अभिनेता जीवन ( फोटो सोशल मीडिया)

आप सभी को यह जान कर बहुत हैरानी होगी की उन्होंने न केवल बॉलीवुड में ही बल्कि अन्य 60 भाषाओं की फिल्मों में नारद का किरदार निभाया है। 60, 70 और 80 के दशक में विलन का किरदार निभाया था। आपको एक रोचक बात बता दें कि जब जीवन मुंबई आए तो उनके पास सिर्फ 26 रूपये ही थे। उन्होंने शुरूआती दौर में निर्देशक मोहनलाल सिन्हा के स्टूडियो में काम किया था। मोहनलाल ने फिल्म फैशनेबल इंडिया में जीवन को काम दिया था। इसके बाद साल 1935 में इन्हें फिल्म रोमांटिक इंडिया से उन्हें ख्याति मिली। इस फिल्म के बाद कई यादगार फिल्मों में काम किया जिसमें अफसाना, स्टेशन मास्टर, अमर अकबर एंथोनी, नगीन, सबनम, हीर रांझा और जॉनी मेरा नाम आदि हैं।

जीवन( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

जीवन को कुछ फिल्मों के बाद ही लगने लगा की वह हीरो नहीं बन सकते। इसके बाद उन्होंने विलन की भूमिका पर जोर दिया और सभी को पता है कि जीवन अपने विलन के किरदार के लिए मशहूर हैं। इनके दो बच्चे हैं, किरण कुमार और भूषण कुमार। जीवन 10 जून 1987 को 71 वर्ष की उम्र में परलोक सिधारे। आज भी उनका किरदार लाखों कलाकारों को प्रेरित करता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News