Jigra Collection Day 1: दर्शकों को नहीं रास आई आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा,जाने कलेक्शन

Jigra Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-12 08:02 IST

Jigra Collection Day 1 

Jigra Collection Day 1: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने वेदांग रैना(Vedang Raina) के बहन की भूमिका निभा रहे हैं तो वही फिल्म की कहानी की ऊपर कॉपी करने का भी विकल्प लगा है। चलिए जानते हैं जिगरा ने पहले दिन कितना कलेक्शन (Jigra Day 1 Collection) किया है।

जिगरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1 (Jigra Box Office Collection Day 1)- 

 आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra Movie) के कलेक्शन के बारे में जानने से पहले इसकी कहानी पर एक नज़र सत्या ( Alia Bhatt) और अंकुर (Vedang Raina) अनाथ हैं। अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद, उनकी देखभाल मिस्टर मेहतानी (आकाशदीप साबिर) और उनके परिवार द्वारा की जाती है, जो उनके दूर के रिश्तेदार हैं। सत्या उनके साथ काम करता है और उनके दिन-प्रतिदिन के मामलों को संभालता है। अंकुर और मेहतानी का बेटा कबीर (आदित्य नंदा) दोस्त हैं और एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उसी दिन, पुलिस द्वारा कबीर के कब्जे में ड्रग्स पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। अंकुर को मौत की सज़ा सुनाई जाती है। सत्या किसी भी कीमत पर अपने भाई को बाहर निकालने का दृढ़ निश्चय करती है। आगे क्या होता है, यह पूरी फ़िल्म में दिखाया गया है।

तो वही आलिया भट्ट की फिल्म Jigra दशहरा के अवसर पर रिलीज हुई है इस फिल्म की टक्कर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन से और राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से हैं, जिसकी वजह से पहले दिन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास है कलेक्शन नहीं किया है अगर हम जिगरा के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो जिगरा ने 5 करोड़ रुपए (Jigra Collection Day 1) का कलेक्शन किया है इसके पीछे की एक और वजह है इस फिल्म दिव्या खोसला की फिल्म सावी की कॉपी बताई जा रही है।  

Tags:    

Similar News