Kangana Ranaut के परिवार में कौन-कौन हैं? कितनी पढ़ी-लिखी हैं एक्ट्रेस, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Kangana Ranaut Biography: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के माता-पिता क्या करते हैं और उनके परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ अनकहे सच
Kangana Ranaut Family, Religion, Caste, Education, Biography (Image Credit-Social Media)
Kangana Ranaut Biography: बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस कंगना रनौत जोकि एक्ट्रेस के साथ ही साथ बीजेपी की सांसद भी हैं। अक्सर अपनी बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस समय कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता की वजह से चर्चाओं में हैं। फिल्म आज यानि 12 बजे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी मुंबई में हुए 26/11 हमलों पर आधारित है। कंगना रनौत ने फिल्म में नर्स की भूमिका निभाई है। जो घायल लोगों की मद्द करती हैं और इस कठिन परिस्थिती में धैर्यपूर्ण कार्य करती हैं। चलिए जानते हैं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बारे में
कंगना रनौत के परिवार में कौन-कौन है ( Kangana Ranaut Family)-
कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 में हिमाचल प्रदेश के भाम्बला में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनका परिवार शैक्षणिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आता है। कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत एक व्यवसायी थे। वो चाहते थे की कंगना रनौत चिकित्सा के क्षेत्र में जाए। वो उनके फिल्मी करियर के विरोध में थे। कंगना रनौत की माँ आशा रनौत एक स्कूल शिक्षिका हैं। वो भी नहीं चाहती थी कि कंगना रनौत एक्ट्रेस बने, कंगना रनौत की बहन रंगोली रनौत वो कंगना का पूरा कार्यभार संभालती है। कंगना रनौत का एक छोटा भाई है, जिनका नाम अक्षत रनौत है। जोकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आते हैं।
कंगना रनौत कितनी पढ़ी-लिखी हैं (Kangana Ranaut Education)-
कंगना रनौत ने डीएवी स्कूल से विज्ञान की पढ़ाई की है। 12वीं कक्षा में रसायन विज्ञान की एक यूनिट परीक्षा में फेल हो गई। जिसके बाद 16 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और दिल्ली चली गई। जहाँ पर उन्होंने एलीट मॉडलिंग स्कूल के साथ काम किया है। मॉडलिंग के बाद उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप में शामिल होकर निर्देशक अरविंद गौड़ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसके बाद मुंबई आ गई जहाँ पर उन्होंने आशा चंद्र के नाट्य विद्यालय में चार महीने का कोर्स किया।
कंगना रनौत की पहली फिल्म कौन-सी थी (Kangana Ranaut First Movie)-
कंगना रनौत की पहली फिल्म गैंगेस्टर थी। जोकि 2006 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 2008 में तमिल फिल्म धाम धूम में काम किया है। तेलुगु फिल्म एक निरंजन में 2009 में कार्य किया था। उसके बाद 2014 में क्वीन मूवी में बतौर लेखिका कार्य किया था। 2019 में मणिकार्णिका द क्वीन ऑफ झांसी से बतौर निर्देशक के तौर पर काम किया।
कंगना रनौत कंट्रोवर्सी (Kangana Ranaut Controversy)-
कंगना रनौत का नाम कई सारे विवादों से पहले भी जुड़ चुका है। कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर हिंसा का आरोप लगाया था। इसके अलावा ऋतिक रोशन पर भी कई सारे आरोप लगाए थे। क्वीन मूवी के सेट पर उन्होंने विकास बहल के ऊपर मीटू आंदोलन के तहत उनपर उत्पीड़न का आरोप लगाया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने खुद को मुंबई में असुरक्षित बताया था। जिसके बाद शिवसेना के राजनेता संजय राउत संग उनका विवाद भी हुआ। कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़ते विवाद की वजह से नगर निगम की तरफ से नोटिस दी गई थी। किसान आंदोलन के तरह भी उनके बयान की वजह से एक नया विवाद शुरू हुआ। कंगना रनौत के नाम कई सारे विवाद है। क्योंकि वो हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।