GOOD NEWS: ये कपल 10 सालों से रह रहा है साथ, जल्द ही देने वाला है खुशखबरी

Update: 2016-12-26 10:02 GMT

मुंबई: खूबसूरत कपल करण मेहरा और निशा रावल जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले है। उनके फैंस के लिए ये खुशी की बात है। टीवी की दुनिया का ये कपल पिछले 10 साल से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार करण ने इस सिलसिले में डॉक्टर से भी कन्सर्ट किया है। जहां उनके साथ निशा भी नजर आईं थीं जिनका बेबी बम्प झलक रहा था।

हालांकि, दोनों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ना ही इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि करण मेहरा फेमस टीवी एक्टर हैं और 7 साल सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का रोल प्ले कर चुके हैं। अभी हाल ही में करण रियलिटी शो बिग बॉस से लौटे हैं।

Tags:    

Similar News