Khatron Ke Khiladi 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Name: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया इन स्टार्स को;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-19 14:24 IST

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है अब दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन यानि 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर करणवीर मेहरा बने थे। जिन्होंने बाद में बिग बॉस 18 को भी जीता था। अब जाकर मेकर्स द्वारा Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट को अप्रोच किया जा रहा है। चलिए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए किन-किन कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कंटेस्टेंट नेम (Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Name)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कुछ ही महीनों में शुरू होने वाला है। और अभी से शो के लिए कंटेस्टेटं को अप्रोच किया जाना शुरू कर दिया गया है। इस लिस्ट में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट समेत बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स कि मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को भी Khatron Ke Khiladi Season 15 के लिए अप्रोच किया गया है। इस समय एल्विश यादव कलर्स टीवी पर आने वाले शो लॉफ्टर शेप सीजन 2 का हिस्सा बने हुए हैं। 


तो वहीं एल्विश .यादव के अलावा टीवी स्टार सिद्धार्थ निगम को भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके साथ ही बिग बॉस 18 फेम दिग्विजय सिंह राठी, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा झनक फेम एक्टर कुशाल अहूजा को भी Khatron Ke Khiladi 15 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी तक शो के मेकर्स द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट के नाम को लेकर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi 15 Start Date)-

हर साल खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन मई के महीने में शुरू हो जाता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि खतरों के खिलाड़ी का अगला सीजन यानि 15वॉ सीजन भी मई 2025 तक शुरू हो सकता है। लेकिन अभी तक शो की रिलीज डेट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगा। 

Tags:    

Similar News