Khesari Lal Yadav ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग किया सेक्सी डांस, वीडियो हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav Ka Dance Video: खेसारी लाल यादव का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बेहद सेक्सी डांस करते दिख रहें हैं|;

Update:2025-03-11 12:13 IST

Khesari Lal Yadav Ka Dance Video

Khesari Lal Yadav-Akanksha Puri Video: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं, जी हां! खेसारी लाल यादव को उनके फैंस ट्रेडिंग स्टार के नाम से जानते हैं, उन्होंने भोजपुरी दुनिया में अपनी छाप इस कदर छोड़ी है कि आज के समय में लाखों लोग उनके दीवाने बन चुके हैं, खेसारी लाल यादव अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, इसी बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बेहद सेक्सी डांस करते दिख रहें हैं, आइए दिखाते हैं।

खेसारी लाल यादव डांस वीडियो (Khesari Lal Yadav Ka Dance Video)

खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है, जी हां! खेसारी लाल यादव वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादीशुदा थे, लेकिन इसके बावजूद भी जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनका नाम कई एक्ट्रेसेज संग जुड़ा, जिसमें से एक काजल राघवानी भी हैं। वहीं पिछले काफी समय से खेसारी लाल यादव का नाम अब जानी मानी अदाकारा आकांक्षा पुरी संग भी जुड़ रहा है, क्योंकि दोनों के कई हॉट वीडियोज सामने आए थे, जिसने फैंस को शॉक्ड कर दिया था और तभी से फैंस के बीच यह भी चर्चा होने लग गई है कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के बीच कुछ तो चल रहा है।


वहीं अब इसी बीच खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का एक धमाकेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी संग आकांक्षा सेक्सी डांस कर रहीं हैं। खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के गाने का नाम "लोहा गरम" है, जो कि 14 मार्च को रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म रिश्ते का है। लोहा गरम भोजपुरी गाने में आकांक्षा पुरी ने ऐसा जलवा दिखाया है कि दर्शक देखते रह गए हैं, खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की तीखी केमेस्ट्री ने पूरे इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के धांसू ठुमके के साथ ही हॉट रोमांस देखने बन रहा है, दर्शक और फैंस गाने पर खूब प्यार लुटा रहें हैं।

Full View
Tags:    

Similar News