Khesari Lal Yadav Songs: एक्ट्रेस रानी संग खेसारी लाल यादव ने लगाया जबरदस्त ठुमका, खूब देखा जा रहा वीडियो

Khesari Lal Yadav Songs: खेसारी अपने एक म्यूजिक वीडियो की वजह से भी जमकर तारीफें बटोर रहें हैं। तो आइए आपको खेसारी लाल यादव के इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हैं।

Update: 2023-08-30 11:31 GMT
Khesari Lal Yadav Songs: खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "संघर्ष 2" की वजह से खूब वाहवाही लूट रहें हैं, जी हां!! दरअसल खेसारी लाल यादव की ये फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे देखने के बाद दर्शक सुपरस्टार की जमकर तारीफ कर रहें हैं। जहां एक तरफ खेसारी की ये फिल्म हिट रही, वहीं दूसरी ओर खेसारी अपने एक म्यूजिक वीडियो की वजह से भी जमकर तारीफें बटोर रहें हैं। तो आइए आपको खेसारी लाल यादव के इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हैं।

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया गाना

भोजपुरी की हिट मशीन खेसारी लाल यादव बैक टू बैक अपने म्यूजिक वीडियो (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) रिलीज करते हैं। दिलचस्प बात तो यह भी है खेसारी के लगभग सभी वीडियो सॉन्ग हिट होते हैं और लंबे समय तक दर्शकों के बीच खेसारी लाल यादव के गाने धमाल मचाते हैं। अभी हाल ही खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "डबल खिड़की" है।

खेसारी लाल संग नजर आ रहीं ये एक्ट्रेस

खेसारी लाल यादव अबतक भोजपुरी की कई अदाकाराओं संग स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, लेकिन उनमें से कुछ एक्ट्रेसेज संग खेसारी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जाट था, हालांकि बदकिस्मती से अब वह जोड़ी पर्दे पर एकसाथ नजर नहीं आतीं, लेकिन फिर भी खेसारी आज भी जिस अदाकारा संग पर्दे पर आते हैं, गर्दा उड़ा देते हैं।

"डबल खिड़की" वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव अभिनेत्री रानी संग नजर आ रहीं हैं। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। खेसारी लाल यादव और रानी दोनों ही गाने में धमाकेदार डांस कर रहें हैं।

गाने को मिल रहें धमाकेदार व्यूज

खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री रानी के वीडियो सॉन्ग "डबल खिड़की" को बहुत ही जबरदस्त व्यूज मिल रहा है। एक बार जब आप गाना देखने लगेंगे, फिर जब तक पूरा गाना खत्म नहीं हो जायेगा, तब तक आप यकीनन इस गाने पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस शानदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखें हैं और म्यूजिक मोनू सिन्हा ने कंपोज किया है। वहीं म्यूजिक वीडियो को पवन पाल और श्रवण पाल ने डायरेक्ट किया है। 3 दिन पहले रिलीज हुए गाने को अबतक 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News