Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि पर रिलीज हुआ खेसारी लाल का नया देवी गीत, सुनते ही मां अम्बे की भक्ति में हो जायेंगे लीन

Khesari Lal Yadav Devi Geet: भोजपुरी सिंगर्स नवरात्रि के मौके पर स्पेशल गाना रिलीज कर रहें हैं, वहीं अब आज सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया देवी गीत रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब प्यार दे रहें हैं।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-15 12:15 GMT

Khesari Lal Yadav Devi Geet (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Devi Geet: नवरात्रि का पवन पर्व शुरू हो चुका है। जगह-जगह पंडाल सज गए हैं, मां दुर्गा का आगमन हो चुका है। भक्त अम्बे मां की पूजा-अर्चना कर, उनकी भक्ति में पूरी तरह डूब चुके हैं। वहीं मनोरंजन जगत में भी नवरात्रि की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री की अगर बात की जाए तो कुछ दिनों के भीतर ही अबतक ना जाने कितने देवी गीत रिलीज किए जा चुके हैं, भोजपुरी के सभी सिंगर्स नवरात्रि के मौके पर स्पेशल गाना रिलीज कर रहें हैं, वहीं अब आज सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया देवी गीत रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब प्यार दे रहें हैं।

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत

खेसारी लाल यादव समय-समय पर अपने नए गाने रिलीज करते रहते हैं, अब नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है तो भला वे कैसे पीछे रहते। आज उन्होंने अपना नया गाना "आरती करे चलs" रिलीज कर दिया है, जो जबरदस्त बवाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव का यह भक्ति गाना ऐसा है, जिसे सुनते ही आप मां अम्बे की भक्ति में डूब जायेंगे। आइए आपको दिखाते हैं।


Full View


यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

खेसारी लाल यादव संग इस देवी गीत में अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर नजर आ रहीं हैं, दोनों ने मिलकर गाने में धमाल मचा दिया है। दर्शकों को खेसारी का गाना "आरती करे चलs" इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार सुन रहें हैं, वहीं पंडालों में भी खेसारी का यह भक्ति गाना खूब बजाया जा रहा है। खेसारी लाल की दमदार आवाज में रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है, वहीं व्यूज भी तेजी से बढ़ रहें हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि इस गाने की लिरिक्स रोहित सिंह ने लिखी है, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है, वहीं म्यूजिक वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से पवन पाल ने निर्देशित किया है।

Tags:    

Similar News