Khesari Lal Yadav Song: खेसारी के इस हॉट वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, मचा जबरदस्त हंगामा
Khesari Lal Yadav Latest Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के नए गाने ने एकबार फिर से तहलका मचा दिया है।;
Khesari Lal Yadav Latest Song (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav Latest Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के नए गाने ने एकबार फिर से तहलका मचा दिया है। जी हां!! मालूम हो कि हाल ही में खेसारी को दिल्ली हाईकोर्ट ने दो साल के लिए बैन कर दिया है, वह अब सभी म्यूजिक कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते, उन्हें दो सालों तक केवल और केवल ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के लिए ही अपनी आवाज देनी होगी। इस कंट्रोवर्सी के बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो आते ही दर्शकों के बीच छा गया है।
यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
खेसारी लाल यादव के हालिया रिलीज हुए गाने का नाम "बिहार में होइ" है। खेसारी लाल संग इस म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत हसीना श्वेता महारा हैं। खेसारी और श्वेता महारा का म्यूजिक वीडियो "बिहार में होइ" इतना धमाकेदार है। गाने को लेकर भोजपुरी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है कि यह देशभर में यूट्यूब पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है।
खेसारी लाल और श्वेता की केमिस्ट्री लूट के गई महफिल
म्यूजिक वीडियो "बिहार में होइ" में खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री श्वेता महारा की सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। दोनों के रोमांटिक सीन ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। खेसारी और श्वेता का रोमांस दर्शकों को इतना अधिक पसंद आ रहा है कि वे उसे बार-बार देख रहें हैं, वहीं दोनों के डांस परफार्मेंस की भी दर्शक तारीफ करते दिख रहें हैं। वाकई दोनों के मिलकर गाने में आग लगाने वाला काम किया है।
Full View
म्यूजिक वीडियो को मिल रहा ताबड़तोड़ व्यूज
खेसारी लाल यादव और श्वेता महारा के म्यूजिक वीडियो "बिहार में होइ" की बीट बेहद ही कमाल की है, जो भी सुन रहा है, उसके पैर खुद ब खुद थिरकने लग जा रहें हैं। बताते चलें कि इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, लिरिक्स अखिलेश कश्यप और दीपक मतलबी ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक गोलू गुलजार ने दिया है। खेसारी और श्वेता के इस धमाकेदार गाने को अबतक 4.2 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।