Khesari Lal Yadav Song: खूब देखा जा रहा यह भोजपुरी गाना, खेसारी और काजल की जोड़ी ने मचाया धमाल

Khesari Lal Yadav Song Sutala Tani Kora Mein: भोजपुरी गानों की आजकल बहुत पूछ है। न सिर्फ नए गाने बल्कि पुराने गाने भी आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड में रहते हैं।

Update: 2023-04-15 17:06 GMT

Khesari Lal Yadav Song Sutala Tani Kora Mein: भोजपुरी गानों की आजकल बहुत पूछ है। न सिर्फ नए गाने बल्कि पुराने गाने भी आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड में रहते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे दर्शक बार-बार सुन रहें हैं। इस गाने का नाम "सुताला तनी कोरा में" में है।

खेसारी संग काजल राघवानी की केमिस्ट्री ने काटा बवाल

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनका हर गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रहता है। वह जिस भी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं उनकी जोड़ी हिट हो जाती है। "सुताला तनी कोरा में" गाने में खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी बाला काजल राघवानी संग स्क्रीन शेयर किया था और इनकी जोड़ी ने तो गाने में धमाल मचा दिया था।

खेसारी लाल यादव और काजल "सुताला तनी कोरा में" गाने में जबरदस्त ठुमका लगा रहें हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी और इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों काफी पसंद आई थी, यहां तक की आज भी इस गाने के लिए दोनों को खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने पर जमकर रील्स और वीडियो भी बनाए जा चुके हैं।

खेसारी और काजल के गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माए गए इस गाने को खुद खेसारी ने गया था। खेसारी की आवाज की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी। अबतक इस गाने को मिले व्यूज को देखकर ही लग रहा है इसे दर्शकों ने कितना पसंद किया था और आज भी कर रहें हैं। बता दें कि इसे अबतक 264 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News