Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: परी की शादी में हंगामा, बैक पैक कर शांति निकेतन चला रियो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ धमाका होने वाला है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-14 18:03 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, कहानी में एक से एक शॉकिंग मोड़ आ रहा है, जिसे देख दर्शक भी खुद को कहानी से बांध लिए हैं, दर्शकों को कहानी के हर नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों कहानी में एक साथ कई सारे ट्विस्ट देखने को मिला, जहां तुलसी की अंश के बेटे रियो से मुलाकात हुई, वहीं दूसरी तरफ परी के हाथों रणविजय की हत्या हुई और इसी बीच तुलसी और मिहिर शादी के बंधन में बंध गए, इन सब ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच अब कहानी में अगला क्या मोड़ आएगा, आइए जानते हैं।

क्या रियो की होगी शांति निकेतन में एंट्री

अंश का बेटा जब से वापस आया है, तुलसी और मिहिर की टेंशन बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर रियो को जब सच पता चलता है कि वो करण का बेटा नहीं है तो वो अपने पिता अंश की तलाश में जुट जाता है। दूसरी तरफ जब तुलसी को पता चलता है कि रियो अपने पिता की खोज में है, तो वो इमोशनल हो जाती है, और कहती है कि रियो को उसका हिस्सा देगी, ऐसे में हो सकता है कि तुलसी का मन पिघल जाए और वो रियो को शांति निकेतन में आने को कहे, जिसके बाद रियो अपना बैक पैक कर शांति निकेतन आ जाए।


परी की शादी में होगा हंगामा

परी रणविजय की मौत के केस में जेल चली गई थी, लेकिन आर्यन और गौतम ने उसे बचा लिया, दोनों ने कोर्ट में प्रूफ कर दिया कि परी ने जान बूझकर रणविजय को नहीं मारा था। परी जेल से बाहर हो गई है, जिसके बाद अब परी और आर्यन की शादी की चर्चा जोरों से हो रही है, घरवाले भी आर्यन और परी की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन परी के दिल में अजय के लिए प्यार है, अजय भी परी से बेहद प्यार करता है, लेकिन अजय के घरवाले नहीं मान रहें हैं, जिस वजह से परी अजय को उसे भूल जाने के लिए कहती है। परी और अजय की बातें आर्यन सुन लेता है, लेकिन बिना कुछ कहे वो वहां से चला जाता है। हालांकि शादी वाले दिन अच्छा खासा ड्रामा होगा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परी और आर्यन की शादी में बड़ा ट्विस्ट आएगा और अंत में उसकी शादी अजय से हो जाएगी।

शांति निकेतन में गूंजने वाली है किलकारी

शांति निकेतन में डबल खुशियों ने दस्तक दे दी है, जी हां! मुन्नी प्रेग्नेंट हैं, मुन्नी की साथ ही सलोनी भी मां बनने वाली है। दोनों एक साथ जाकर तुलसी को ये खुशखबरी बताती हैं, यह सुन तुलसी की खुशी का ठिकाना नहीं होता, क्योंकि एक तरफ तुलसी दादी तो बनेगी ही और साथ ही परदादी भी बनेगी, घर में डबल खुशियां आने से सब बेहद खुश हैं।

Tags:    

Similar News