Aakhri Sawaal Review: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कैसी है संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल
Aakhri Sawaal Movie Review In Hindi: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कैसी है फिल्म
Sanjay Dutt Aakhri Sawaal Movie Review In Hindi (Image Credit- Social Media)
Aakhri Sawaal Review: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल जोकि 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के ट्रेलर को सेंशर बोर्ड द्वारा रोक दिया गया था। और उसका सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। जिसकी वजह से संजय दत्त की फिल्म Aakhri Sawaal अब सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म कई सारे विवादों में घिरी रही है। तो वहीं फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग के बाद से ही फिल्म को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म को देखने के बाद अपनी राय फिल्म को लेकर दी है। चलिए जानते हैं संजय दत्त की फिल्म Aakhri Sawaal कैसी है।
रेखा गुप्ता ने बताया कैसी है संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल (Sanjay Dutt Aakhri Sawaal Movie Review By CM Rekha Gupta)-
बता दे कि संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का कल यानि 13 मई को दिल्ली में एक प्रीमियर का आयोजन किया गया था। जिसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुई थी। उन्होंने फिल्म देखने के बाद रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। रेखा गुप्ता ने ट्वीटर पर जिसे अब X के नाम से जानते हैं। उस पर फिल्म की प्रशंसा करते हुए लिखा, “मुझे फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की स्टार कास्ट और टीम के साथ यह खास फिल्म देखने का मौका मिला। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना में इसके योगदान को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास है। देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी गंभीरता से उठाया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा सेवा, मूल्यों, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की एक उल्लेखनीय यात्रा रही है। हर गांव और गली में, संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से सामाजिक जीवन को व्यवस्थित करने, राष्ट्र भावना को जगाने और आपदाओं से लेकर हर क्षेत्र में सामाजिक उत्थान तक के लिए काम किया है। यह शताब्दी भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के निरंतर संकल्प का भी प्रतीक है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग जी, संजय दत्त जी, अमित साध, नमशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और पूरी टीम को इस सार्थक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई। @RSSorg @abhijeetwarang1 @duttsanjay #AakhriSawal”
फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। इसके बारे में तो कल ही पता चलेगा। 'आखिरी सवाल' को निखिल नंदा ने प्रस्तुत किया है और निखिल नंदा तथा संजय दत्त ने इसका निर्माण किया है। पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।