Mahakali Film: अक्षय खन्ना की महाकाली में इस हैंडसम हंक की एंट्री, फैंस बोले- अब आएगा मजा
Mahakali Film: अक्षय खन्ना की चर्चित फिल्म महाकाली में बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक हैंडसम हंक रोहित सराफ की एंट्री हो चुकी है।
Rohit Saraf In Mahakali
Mahakali Star Cast: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना अपनी अगली फिल्म "महाकाली" के लिए जमकर मेहनत कर रहें हैं, उन्हें आखिरी बार फिल्म धुरंधर में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाकर दुनिया भर से वाहवाही बटोरी थी। वहीं अब इस फिल्म के बाद अक्षय खन्ना अपनी फिल्म "महाकाली" की तैयारियों में जुट हुए हैं, इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी एक शानदार खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस को एक्साइट कर दिया है, आइए जानते हैं।
महाकाली मूवी पर आई बड़ी अपडेट
अक्षय खन्ना की फिल्म महाकाली से जुड़ी एक शानदार अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, महाकाली मूवी में अभिनेता रोहित सराफ की एंट्री हो चुकी है, जी हां! रोहित सराफ इस फिल्म में एक खास रोल अदा करते नजर आएंगे।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर महाकाली मूवी में रोहित सराफ के शामिल होने की जानकारी दी, रोहित सराफ महाकाली मूवी की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। तरण आदर्श ने जैसे ही यह खबर साझा की, रोहित के फैंस अपनी खुशी जाहिर करने लगे, एक फैन ने लिखा, "मुझसे तो इंतजार नहीं हो रहा है, रोहित सराफ को इस फिल्म में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" दूसरे ने लिखा, "वाह! क्या शानदार खबर है।" तीसरे ने लिखा, "ओह माय गॉड.... आज की सबसे बेस्ट खबर।" इसी तरह फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहें हैं।
महाकाली मूवी स्टार कास्ट
महाकाली मूवी अक्षय खन्ना के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म से वे तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहें हैं, ये फिल्म तेलुगु में बन रही है, लेकिन ये हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।प्रशांत वर्मा इस फिल्म को निर्देशित कर रहें हैं। फिल्म की कहानी मां काली और असुरों के गुरु शुक्राचार्य पर आधारित होगी, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय खन्ना शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे।