King Movie के सेट से Abhishek Bachchan का विलेन लुक हुआ लीक, देखें फोटो
King Movie Abhishek Bachchan Villain Look Leak: शाहरूख खान की किंग मूवी के सेट से अभिषेक बच्चन का विलेन लुक हुआ शूटिंग सेट से लीक, देखें फोटो
King Movie Abhishek Bachchan Villain Look Leak (Image Credit-Social Media)
King Movie Abhishek Bachchan: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म किंग जिसमें शाहरूख खान(Shahrukh Khan) लीड रोल में हैं। तो वहीं शाहरूख खान के अलावा King Movie में अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण समेत कई सारे बेहतरीन एक्टर हैं। किंग मूवी की शूटिंग लगातार चल रही है। फिल्म के सेट से कई बार कई सारी तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। जिसमें शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण के गाने की शूटिंग और अन्य कई सारे सीन्स भी थे। तो वहीं अब जाकर King Movie के सेट से Abhishek Bachchan का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।
शाहरूख खान की किंग मूवी से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक (Abhishek Bachchan King Movie Fist Look Leak)-
किंग मूवी जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इस फिल्म के माध्यम से Shahrukh Khan दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले शाहरूख खान की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं। वो दर्शकों को काफी पसंद आई है। जिसमें शाहरूख खान की पठान और जवान फिल्म थी। तो वहीं अब जाकर किंग सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। जोकि भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसके माध्यम से शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान को बड़े पर्दे पर लॉच कर रहे हैं। इससे पहले सुहाना खान द आर्चीज में नजर आई थी। जिसमें खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और अन्य कई सारे स्टार किड्स नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। अब जाकर सुहाना खान पिता शाहरूख खान के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी वजह से भी दर्शकों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई है।
फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अभी तक सिद्धार्थ आनंद ने Kingh Movie से सिर्फ शाहरूख खान का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। लेकिन आज सोशल मीडिया पर फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है। इसमें अभिषेक बच्चन लॉग कोट पहने हुए, हाथ में गन लिए हुए कार के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। इनकी फोटो उतनी क्लियर नहीं है। लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलने वाला है।
शाहरूख खान किंग मूवी रिलीज डेट (Shahrukh Khan King Movie Release Date)-
शाहरूख खान की किंग मूवी सिनेमाघरों में इस साल के अंत में क्रिसमस के अवसर पर यानि 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।