Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पु सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब होगी रिलीज
Karuppu OTT Release Date: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पु आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जानिए फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी
Suriya Trisha Krishnan Movie Karuppu OTT Release Date (Image Credit-Social Media)
Karuppu OTT Release: साउथ के सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu जोकि आज सुबह रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के सुबह और दोपहर के शो को रद्द कर दिया गया है। जिसके बारे में फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है। तो वहीं Karuppu Movie के शाम के शो सिनेमाघरों में रिलीज होंगे। जिसके पीछे की वजह वित्तरकों और फिल्म निर्माताओं के बीच वित्तीय परेशानियों की वजह से फिल्म के सुबह के और दोपहर के शो रद्द कर दिए गए हैं। तो वहीं सूर्या ने वित्तरकों से बात की है ऐसी खबरें सामने आई हैं। चलिए जानते हैं सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी।
करूप्पु मूवी ओटीटी पर कब रिलीज होगी (Karuppu OTT Release Date In Hindi)-
तमिल एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu सिनेमाघरों में 14 मई 2026 को रिलीज हुई है। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित, जो फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका भी निभा रहे हैं, इस फिल्म को फंतासी, कोर्टरूम ड्रामा और राजनीतिक पहलुओं का मिश्रण है। Karuppu Movie कल से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। जिसके पीछे की वजह है तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय द्वारा तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu को सुबह के शो के लिए परमिशन दी थी।
Karuppu Movie एक हाई-स्टेक्स एक्शन ड्रामा है जिसमें कई चीजें इसके पक्ष में हैं। लेकिन इसकी असमान गति, कमजोर निर्देशन और अचानक शैली में बदलाव फिल्म को कमजोर कर देते हैं। सिनेमाघरों में भले ही सुबह और दोपहर के शो को रद्द कर दिया गया है। लेकिन अब जाकर फिल्म के शाम के शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच Karuppu Movie के ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि Karuppu ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। लेकिन फिल्म को रिलीज होने के लिए दर्शकों को अभी 2-3 महीनें के समय का इंतजार करना पड़ेगा। जिसका मतलब है कि फिल्म जून-जुलाई तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। Karuppu Movie के ओटीटी रिलीज पर अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियल अपडेट नहीं शेयर किया है।